हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम अभी तक कई हरफनमौला खिलाड़ियों को आजमा चुकी है लेकिन उनकी कमी को अभी तक कोई पूरा नहीं कर पाया है। हार्दिक की अनुपस्थिति में युवा नीतीश कुमार रेड्डी अच्छी बैटिंग और बॉलिंग कर रहे हैं, लेकिन उनमें निरंतरता देखने को नहीं मिली है।

हालांकि, अब भारत को एक ऐसा गेंदबाज मिल गया है, जो न सिर्फ लगातार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है, बल्कि निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत भी रखता है और इसका नामूना उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में दिखाया था।

बल्ले से बनाए निर्णायक रन

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी और इस विजय में प्रिंस यादव की बल्लेबाजी का काफी अहम योगदान माना जा सकता है। प्रिंस ने मैच में 6 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 13 रन बनाए थे।

उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 216.66 का था, लेकिन इसमें महत्वपूर्ण चीज उनकी आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी थी, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 223 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

आखिरी ओवर में जड़े 3 चौके

इंडिया ने 19 ओवर तक 210 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे और क्रीज पर प्रिंस यादव और मयंक यादव की अंतिम जोड़ी मौजूद थी। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आखिरी ओवर डालने के लिए शमर जोसेफ को बॉल थमाई और लग रहा था कि शमर अपनी रफ्तार से इस जोड़ी को जल्दी आउट कर देंगे, लेकिन प्रिंस यादव को कुछ और ही मंजूर था।

उन्होंने शमप की पहली गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर चार रन हासिल किए। इसके बाद शफर ने दूसरी गेंद 140Kph की रफ्तार से विकेटों में डाली, लेकिन इसपर उन्होंने शानदार स्कूप शॉट खेलकर चार रन बटौर लिए और तीसरी गेंद को प्रिंस 148 की रफ्तार से आई, जिसको उन्होंने शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से निकालकर चार रन हासिल किए।

4 ओवर में दिए 37 रन

प्रिंस यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर पहले भारत को 223 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 37 रन खर्च किए। हालांकि, प्रिंस को इस मैच में विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को हाथ खोलने के अधिक मौके भी नहीं दिए और यही कारण था कि मेहमान टीम 20 ओवर में सिर्फ 209 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। हालांकि, इस मैच में प्रिंस यादव की बैटिंग पोटेंशियल सामने आई है, जहां तेज रफ्तार गेंदबाज के सामने भी बड़े हिट्स और उल्टे-पुल्टे शॉट्स खेलने से नहीं घबराते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: हैदराबाद में बल्लेबाजों की होगी मौज या दिखेगा गेंदबाजों का कोहराम? देखें चौथे T20 मैच की पिच रिपोर्ट