Wide Ball Six: कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कुछ ऐसा ही कनाडा में खेली जा रही सुपर 60 लीग में देखने को मिला। यहां गेंदबाज ने एक ऐसी बाउंसर मारी, जिसने न सिर्फ बल्लेबाज को छकाया, बल्कि विकेटकीपर के ऊपर से भी निकल गई और सीधा बाउंड्री लाइन के पार जा गिरी।

यह देखने के बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए तो गेंदबाज को भी इसपर भरोसा नहीं हुआ। यह घटना कनाडा सुपर 60 के सेमीफाइनल मैच में घटी थी। यह गेंद अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान के द्वारा फेंकी गई, जिन्होंने मिसिसॉगा मास्टर्स के खिलाफ कायरन पोलार्ड को बाउंसर डाली थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

अंपायर ने दिए 5 रन

अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के खिलाफ छोटी गेंद फेंकी थी, जो पिच पर टकराते हुए, न सिर्फ उनके, बल्कि विकेटकीपर के सिर से ऊपर से भी निकल गई। गेंद इतनी उछली की सीधे बाउंड्री के पार जा गिरी।

यह देखकर दर्शक भी चौंक गए थे और लगा अंपायर इसको छक्का करारा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंपायर ने इसपर इस गेंद को वाइड करार दिया और गेंद बाउंड्री पार जाने के बावजूद सिर्फ पांच रन दिए। आपको बता दें कि, इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्यों नहीं मिले 7 रन?

इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसकों के मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि अंपायर ने इसपर सिर्फ पांच रन ही क्यों दिए, जबकि इसपर सात रन बनते थे। इसको समझने के लिए आपको आईसीसी के एक नियम को समझना पड़ेगा, जो 19.1.1 है। इस नियम के मुताबिक, टीम को छह रन तभी मिलेंगे, जब गेंद बल्ले से लगकर जाए।

अगर गेंद मैदान के अंदर जमीन को छुए बिना सीधे बाउंड्री के बाहर जाती है, तब इस नियम के तहत, उसपर अधिकतम 5 रन ही दिए जाएंगे। हालांकि, इस मैच में दर्शक पहले इसको छक्का समझकर जश्न मनाते हैं लेकिन कुछ पल बाद ही उनको मालूम चलता है कि यह छह नहीं, बल्कि सिर्फ चार हैं और एक वाइड का अतिरिक्त रन है।

मिसिसॉगा मास्टर्स को मिली शिकस्त

मुकाबले की बात करें तो इस मैच में टोरंटो सिक्सर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 130 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। मैच में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत उनकी टीम सेमीफाइनल में 130 रन बना सकी।

इसके जवाब में मिसिसॉगा मास्टर्स सिर्फ 121 रन ही बना सकी। मिसिसॉगा की ओर से एजेड लीज ने 11 गेंदों पर सर्वाधिक 39 रन बनाए थे, जबकि कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले। उन्हें इस मैच में एक तूफानी कप्तानी पारी की उम्मीद प्रशंसकों को थी।

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने टीम इंडिया के कप्तान, क्रुणाल-शशांक की सरप्राइज एंट्री, देखें पूरा स्क्वॉड