Devdutt Padikkal Catch Drop: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन टेस्ट शुरू हो चुका है। टेस्ट के पहले दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से फील्डिंग में एक ऐसी बड़ी गलती देखने को मिली, जो टीम इंडिया पर दूसरे दिन काफी भारी पड़ सकती है।

दरअसल, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 243 पर 6 विकेट हो सकता था, लेकिन पडिक्कल ने एक हेनरी निकोल्स का आसान कैच छोड़ दिया। निकोल्स का जब यह कैच छूटा, तो वह 102 रन पर बैटिंग कर रहे थे और पडिक्कल के लिए यह कैच बेहद आसान था, लेकिन वह इसको पकड़ नहीं सके।

पडिक्कल की गलती पड़ेगी भारी!

कप्तान शुभमन गिल ने पारी का 74वां ओवर डालने के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बुलाया और इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने मौका भी बना दिया था, लेकिन देवदत्त पडिक्कल इसको लपक नहीं पाए।

दरअसल, इस ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरी निकोल्स  पुल मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद हवा में खड़ी हो जाती है। इस कैच को पकड़ने के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत भी दौड़ लगाते हैं, लेकिन पडिक्कल को आता देख वह अपनी दौड़ धीमी कर लेते हैं। उन्हें लगा कि पडिक्कल कैच के लिए बेहतर स्थिति में थे, लेकिन पडिक्कल ने यह कैच छोड़ दिया।

कप्तान-पंत हुए हैरान

इस कैच ड्रॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कैच छूटने के बाद ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल काफी परेशान दिखे, क्योंकि यह कैच हेनरी का था, जो पहले ही शतक पूरा कर चुके थे।

वहीं, कैच छोड़ने के बाद देवदत्त पडिक्कल भी निराश नजर आए, क्योंकि यह कैच पकड़ना उनके लिए बेहद आसान था और वह कैच को पकड़ने के लिए बेहतर स्थिति में पहुंच चुके थे। मगर वह कैच को अपने हाथों में समा नहीं सके।

महंगा पड़ सकता है ये कैच

हेनरी निकोल्स का यह कैच टीम इंडिया को दूसरे दिन काफी भारी पड़ सकता है, क्योंकि इस एक गलती के अलावा हेनरी ने पूरे मैच में कोई गलत शॉट नहीं खेला और मैच के दूसरे दिन भी वह अपनी इस पारी को बड़ी बनाना चाहेंगे। आपको बता दें कि, दिन का खेल खत्म होने तक कीवियों ने 243/5 रन बना लिए हैं।

इस दौरान हेनरी 113 रन बनाकर नाबाद लौटे तो ग्लेन फिलिप्स 94 पर नाबाद रहे। अब दूसरे दिन जहां हेनरी दोहरा शतक पूरा करना चाहेंगे तो फिलिप्स के पास सेंचुरी पूरी करने का शानदार मौका होगा।

ये भी पढ़ें- ‘सिराज को बाहर करना…’ सितांशु कोटक के बयान ने मचाया बवाल, प्रसिद्ध को बताया खतरनाक!