Ravi Shastri on Mohammed Siraj: गुरुवार को वेलिंगटन टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में जब कप्तान शुभमन ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा की तो उसमें मोहम्मद सिराज का नाम गायब था, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को उनसे पहले तवज्जोह दी गई।

हालांकि, पोस्ट-डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने सिराज को बाहर करने के फैसले को सही ठहराया तो भारत के पूर्व हेड कोच ने सिराज को बाहर करने पर टीम मैनेजमेंट से कठिन सवाल पूछे।

अगर यही क्राइटेरिया था- पूर्व हेड कोच

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर टीम मैनेजमेंट से कड़े सवाल पूछे। शास्त्री ने दिन का खेल खत्म होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा,

"उम्मीद है इंडिया मजबूती से वापसी करेगा। लेकिन अगर पेस, स्किल और सीम मूवमेंट ही क्राइटेरिया थे, और 140 क्लिक्स पाना मुश्किल था, तो सवाल तो बनता है। मोहम्मद सिराज कहां थे? एक्सपीरियंस, अग्रेसन और बॉल से चीजें करने की काबिलियत।"

आपको बता दें कि, सिराज पिछली टेस्ट सीरीज की प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा थे, लेकिन कीवियों के गढ़ में सिराज को बेंच पर बैठाए रखा।

सिराज ने कुछ गलत नहीं किया

पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं करने पर टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा, "सिराज में कुछ भी गलत नहीं है। जब हमने टीम चुनी थी तो हमें लगा था कि यह बेस्ट प्लेइंग इलेवन है।

मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर करना कोई गलत फैसला था। यह सिर्फ पहला दिन है।" कोटक ने यह भी कहा कि हमने प्लेइंग इलेवन पहले दिन को देखकर नहीं, बल्कि सभी दिनों को देखकर की है।

ये भी पढ़ें- लाइव मैच में पडिक्कल का ब्लंडर! प्रसिद्ध कृष्णा का टूटा दिल, कप्तान का चेहरा देख फैंस भी हैरान