पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ड्राई पोर्ट सुविधाओं का विस्तार बिहटा से आगे अन्य क्षेत्रों में करने की जरूरत बताई है। सरकार का उद्देश्य राज्य में माल के आयात-निर्यात को आसान बनाना और व्यापारिक गतिविधियों को गति देना है। ड्राई पोर्ट सुविधाओं के विस्तार से कारोबारियों को बेहतर लॉजिस्टिक्स, माल के भंडारण और परिवहन की सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे बिहार में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

टाउनशिप  के पास 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान

इस संदर्भ में CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्रालय से बिहटा से परे ड्राई पोर्ट सुविधाओं का विस्तार करने का आग्रह किया था। विशेष रूप से 12 आगामी टाउनशिप के पास जिसमें 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का अनुमान है। सीएम चौधरी ने पटना में 'उद्योगों, निर्यात और व्यापार अवसरों को बढ़ावा देने पर एफटीए आउटरीच कार्यक्रम का लाभ उठाने' को लेकर कहा कि राज्य वैश्विक बाजारों तक पहुंचने एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लाभ उठाने पर विचार कर रहा है।

युवाओं के रोजगार के लिए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना एकमात्र रास्ता

CM सम्राट चौधरी ने  कहा कि, बिहार फाउंडेशन के अब 31 देशों में अंतरराष्ट्रीय चैप्टर हैं। जिसका लाभ हमें वैश्विक बाजारों तक पहुंचने के लिए उठाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्कूल और कॉलेजों में प्रगति के बाद, बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, सड़कों, बिजली, स्कूलों और कॉलेजों में प्रगति हासिल करने के बाद, उद्योग ही बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने एवं युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि बिहार, जो भारत की आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा है, का लक्ष्य अपने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के माध्यम से राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है।