Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी भिड़ंत में साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से होगा। बड़े मुकाबले को ध्यान में रखते हुए साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव देकने को मिल सकते हैं।

लेकिन, ईस्ट जोन को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, इस मैच में कप्तान ईशान किशन और उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी का खेलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। चूंकि ये दोनों ही प्लेयर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं और इस कारण इनको फाइनल मिस करना पड़ सकता है।

क्या फाइनल में नहीं खेलेंगे दोनों खिलाड़ी?

पूर्वी क्षेत्र को फाइनल में पहुंचाने में कप्तान ईशान किशन का काफी अहम योगदान रहा है, क्योंकि उनकी नेतृत्व क्षमता के दम पर ही पूर्वी जोन ने क्वार्टर-फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन को हराया था तो सेमीफाइनल में गत चैंपियन सेंट्रल जोन को मात दी थी। उनकी कप्तानी को देखते हुए अगर वह फाइनल का हिस्सा नहीं बनते हैं तो ईस्ट जोन का खिताब जीतना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

हालांकि, अगर ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी हेड कोच गौतम गंभीर को मनाने में कामयाब होते हैं तो फिर किसी तरह वह फाइनल का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बताते हैं कि फाइनल में साउथ जोन भी पहुंची है, जिसकी कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं, जिनको आगामी सीरीज में उप कप्तान बनाया है। ऐसे में मुश्किलें साउथ क्षेत्र के लिए भी बनी हुई है।

दक्षिण क्षेत्र में होंगे ढेर सारे बदलाव

फाइनल को देखते हुए साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े नाम खेलते दिख सकते हैं। इसमें केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने अंतिम मैच 27 अगस्त को श्रीलंका में खेला था, जिसके बाद से इन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और यही वजह है कि बीसीसीआई भी चहता है कि ये तीनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करें। वहीं, अगर तिलक वर्मा फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी जगह देवदत्त या केएल में से किसी एक को कप्तान बनाया जा सकता है।

क्यों बढ़ रही हैं मुश्किलें?

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी तो दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाएगा। आपको बताते हैं कि दलीप ट्रॉफी का फाइनल पांच दिन का होता है और अगर मैच पूरे पांच दिन चलता है तो फिर 10 सितंबर तक जाएगा।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा 11 सितंबर तक टीम से जुड़ेंगे और अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच 13 सितंबर को होगा। ऐसे में रेड बॉल से फटाफट क्रिकेट में स्वीच करने में इन तीनों ही खिलाड़ियों को थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई को लेना है कि इन तीनों को दलीप ट्रॉफी का खिताबी मैच खेलने देना है या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- ‘बाबर नकली कप्तान है…’ अपने ही कप्तान पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूर्व इंग्लिश कैप्टन ने दी ये सलाह