Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला इस समय ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इस मैच में कप्तान श्रेयस ने टॉस के समय बताया कि वैभव सूर्यवंशी बाहर हैं तो संजू सैमसन बतौर ओपनर खेलते नजर आएंगे। उम्मीद थी कि संजू इस मौके को पूरी तरह भुनाएंगे और बड़ी पारी खेल आलोचकों को करारा जवाब देंगे, लेकिन वह सिर्फ 4 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

संजू का फ्लॉप फॉर्म जारी

ईडन पार्क में भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 260 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिओ ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से तेज तर्रार की पारी की उम्मीद थी, लेकिन संजू सैमसन पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए।

संजू को जैकब डफी ने 139 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉल डाली थी, जिसपर उन्होंने हुक करना चाहा, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर टिम सीफर्ट के पास चली गई। संजू ने इस मैच में 2 गेंदों पर 4 रन बनाए।

डफी ने दिए 2 झटके

संजू सैमसन पारी की दूसरी गेंद पर आउट हुए तो नंबर तीन पर ईशान किशन को भेजा गया, जो चोट से वापसी कर रहे थे। लग रहा था कि संजू का विकेट गिरने के बाद ईशान और अभिषेक दोनों मिलकर पावर प्ले में बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन वह भी तीन गेंदों पर बिना खाता खोले चलते बने।

मैच में ईशान ने तीसरी गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद वापस डफी के पास चली गई। भारत ने 260 रन का पीछा करते हुए 4 पर अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए थे।

कीवियों ने बनाए थे 260 रन

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट मात्र 3 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए तो डेरिल मिचेल भी 24 रन पर मयंक यादव का शिकार बने।

शुरुआती दो झटके लगने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली तो माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर तेज तर्रार 65 रन बनाए। इस दो तूफानी इनिंग की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 259/7 रन बनाने में सफल रही।

ये भी पढ़ें- पूर्व चीफ सेलेक्टर को Italy T10 लीग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस फ्रेंचाइजी के बने डायरेक्टर