IND vs WI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है और चौथे मैच को जीतकर वह सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

पहले और तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया था तो दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों की भिड़ंत हैदराबाद स्टेडियम पर होगी, लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान पिच काफी औसत दर्ज की देखने को मिली है, जहां पर बल्लेबाजों का अधिक प्रभाव रहा है। कुछ इसी तरह की पिच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी देखने को मिल सकती है, जहां पर बल्लेबाज रनों की बारिश करते दिख सकते हैं।

यह पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिल सकती है, लेकिन एक बार गेंद पुरानी होने के बाद पूरी तरह से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।

क्या औस बनेगी मुसीबत?

इस सीरीज का तीसरा दूसरा टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया था, जहां पर दूसरी पारी में औस काफी देखने को मिली थी। औस के चलते वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था और हैदराबाद टी20 में भी औस आने की उम्मीद है।

ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान की पहसी पसंद यहां पर पहले गेंदबाजी करने की होगी, ताकि वह विपक्षी टीम को 200 के अंदर रोक सके और टारगेट का पीछा कर मैच को अपने नाम कर सके।

अभी तक खेले गए हैं 3 मैच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक सिर्फ तीन टी20 मैच खेले गए हैं और तीनों में भारत ने जीत दर्ज की है। इस जीत में एक वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में आई थी, तब भारत ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।

वहीं, भारत ने यहां पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 297 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे और 133 रन से मैच जीता था। भारत अब इस मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर जीत का चौका लगाना चाहेगी और अपने अजेय अभियान को बरकरार रखेगी।

ये भी पढ़ें- शाई-पूरन ओपनिंग, पांचवें पर रोमारियो शेफर्ड, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11