West Indies Probable Playing 11: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत से 14 रन से हारकर वेस्टइंडीज पांच टी20 मैच की सीरीज में 2-1 से पिछड़ चुकी है। इस मैच में मेजबान 20 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में मेहमान टीम 20 ओवर में 207/7 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।

अब शाई होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की नजर चौथे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी पर जाना चाहेगी। 14 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए मेजबान मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है। 

शाई होप-कामिल पूरन से ओपनिंग की होप

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में शाई होप और कामिल पूरन की ओपनिंग जोड़ी की शुरुआत मिली-जुली रही है। तीसरे टी20 में 7 के स्कोर पर कप्तान होप सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए थे लेकिन चौथे टी20 में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को जीत दिला सके।

शाई इस सीरीज में एक तूफानी शतक ठोक चुके हैं और टीम मैनेजमेंट को उनसे कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, कामिल पूरन ने तीसरे टी20 में 27 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे।

इसके अलावा तीसरे पर शिमरोन हेटमायर बैटिंग के लिए आ सकते हैं, जिन्होंने आखिरी मैच में 26 पर 43 रन बनाए थे। आपको बता दें कि, इन तीनों बल्लेबाजों को हैदराबाद की पिच काफी पसंद आएगी, क्योंकि वहां पर रन बनाना काफी आसान होता है।

रोमारियो-शेरफेन रदरफोर्ड मचाएंगे तबाही!

पिछले मैच में वेस्टइंडीज टीम मैनेजमेंट ने रोमारियो शेफर्ड को ड्रॉप कर दिया था लेकिन चौथे मैच में उनकी रोवमैन पॉवेल के स्थान पर वापसी हो सकती है। पॉवेल का बल्ला इस सीरीज में शांत रहा है और इसके चलते रोमारियो को चांस दिया जा सकता है।

वह पांचवें पर बैटिंग कर सकते हैं। हालांकि चौथे नंबर पर शेरफेन रदरफोर्ड को मौका मिल सकता है, जिनका बल्ला इस सीरीज में आग उगल रहा है। उनके फॉर्म में आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर खतरनाक हो चुका है।

केंटिग सैम्पसन छठे नंबर पर आ सकते हैं तो सातवें पर रोस्टन चेज और आठवे पर शमर स्प्रिंगर को मौका मिल सकता है। वहीं, नौवें नंबर पर कीमो पॉल आ सकते हैं, जो निकले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।

गेंदबाजी में बदलाव मुश्किल

हैदराबाद टी20 मैच में वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव होना काफी मुश्किल है, क्योंकि उनकी बॉलिंग लाइन-अप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शमर जोसेफ, कीमो पॉल और शमर स्प्रिंगर तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगी।

वहीं, रोमारियो शेफर्ड भी मध्यम तेज गेंदबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा रोस्टन चेज और गुडाकेश मोती स्पिन बॉलिंग से विरोधी टीम को परेशान करते दिख सकते हैं।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, केंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

ये भी पढ़ें- 'वो जख्म नहीं मिलता तो...' टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस हार ने बनाया चैंपियन