South Africa Announced: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20आई सीरीज के लिए एडेन मार्करम, कगिसो रबाडा और मार्को जानसेन को आराम देने का फैसला किया है। केशव महाराज तीन वनडे मैचों में मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन तीन मैचों की टी20आई सीरीज में कप्तानी करेंगे।
नियमित वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा और विकेटकीपर रयान रिकेल्टन को भी आराम दिया गया है। बावुमा जोहान्सबर्ग टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण 23 नवंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
लुंगी एनगिडी की वनडे में वापसी
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर ओडीआई टीम में वापस आ गए हैं। हालांकि, ओटनील बार्टमैन को सिलेक्शन के लिए नहीं चुना गया क्योंकि उनकी घरेलू टीम डॉल्फिंस के साथ ट्रेनिंग के दौरान उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
Dafabet ODI & Emeris T20I Squad Announcement vs Bangladesh 🚨 The South Africa Men’s selection panel has today announced the squads for next month’s three-match Dafabet One-Day International (ODI) series and three-match Emeris T20 International (T20I) series against Bangladesh. Keshav Maharaj will captain the ODI side in the series to be played from 01 - 07 December, while Bjorn Fortuin will lead the T20I side from 10 - 13 December. Lungi Ngidi makes his return to the national fold following his recovery from injury, while fellow fast bowler Anrich Nortje has also been included in the ODI side, having last featured in the format against Australia in September 2023. #Unbreakable #SAvBAN
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 20, 2026
बार्टमैन इसी तरह की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हो गए थे और उन्होंने CSA प्रो20 कप में वापसी की, लेकिन एक नए झटके ने उनकी इंटरनेशनल वापसी में देरी कर दी है। वनडे टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे भी लौट रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान टेस्ट में वापसी की थी।
सेनुरन मुथुसामी को मिली जगह
इस बीच, सिलेक्टर्स ने ऑल-राउंडर सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया है बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के लिए बावुमा की जगह लेंगे। मार्करम इस मैच के लिए कप्तान होंगे, जिसमें साउथ अफ्रीका दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
पहला वनडे 1 दिसंबर को ईस्ट लंदन में खेला जाएगा, बाकी दो मैच गक्वेबरहा (4 दिसंबर) और केप टाउन (7 दिसंबर) में खेले जाएंगे। टी20आई मैच किम्बर्ली (10 दिसंबर), बेनोनी (12 दिसंबर) और सेंचुरियन (13 दिसंबर) में खेले जाएंगे।
साउथ अफ्रीका का वनडे-टी20आई स्क्वाड
बांग्लादेश के खिलाफ ODI के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: केशव महाराज (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, डुआन जेनसेन, नकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एनरिक नोर्टजे, लुंगी एनगिडी, सिनेथेम्बा केशिले, ट्रिस्टन स्टब्स।
बांग्लादेश के खिलाफ T20I के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, डोनोवन फरेरा, जॉर्डन हरमन, डुआन जेनसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन।
ये भी पढ़ें- ‘मुस्लिम है इसलिए जगह नहीं मिली…’ मोहम्मद सिराज पर कांग्रेस MP का विवादास्पद बयान, गंभीर-शुभमन से पूछे तीखे सवाल!