Tarique Rehman: कहते है ना आप जिसकी मदद करेंगे वह कभी ना कभी आपके पीठ पीछे वार करेंगे ही। यही हाल कुछ बांग्लादेश का भी है। पिछले 2 सालों से शेख हसीना भारत में रह रही है। बीते 2 महीनों से बांग्लादेश में लगातार हिस्सा जा रही है। हसीना के गृह जिले गोपालगंज में लगातार आगजनी की खबरें सामने आ रही है।

वहीं अब बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने भारत के खिलाफ जहर उगल दिया है। साथ ही पूर्व पीएम पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। आइए आपको बताते है कि क्या है इसके मायने और भारत का अगला कदम क्या हो सकता है।

तारिक रहमान ने भारत के खिलाफ उगला जहर!

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पर बांग्लादेश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की, ताकि देश में आतंकवाद, हत्याओं और वोट में धांधली को फिर से लाने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

उन्होंने कहा, "वे जिस देश में भाग गए हैं, वही उनका आका है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए, वे इस देश (बांग्लादेश) के लोगों के खिलाफ साजिश रचने लगे हैं। 5 अगस्त 2024 को छात्रों के आंदोलन के जरिए जो अभिव्यक्ति की आजादी और राजनीति करने की स्वतंत्रता मिली थी, वे उन अधिकारों को फिर से छीन लेना चाहते हैं"।

शेख हसीना की एंट्री से पहले क्यों मचा बवाल?

कुछ महीने पहले बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश जाने का ऐलान कर दिया था। अब बीते 2 महीनों से बांग्लादेश में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। साथ ही पूर्व पीएम के गृह जिले गोपालगंज में भारी हिस्सा देखने को मिल रहा है।

जिसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर तख्तापलट होने जा रहा है? अगर ऐसा होता है तो शेख हसीना फिर से पीएम की रेस में आगे आ सकती है। हालांकि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी क्योंकि उन्हें कोर्ट की तरफ से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ महीने पड़ोसी मुल्क के लिए बेहद संवेदनशील हो सकती है।

यह भी पढ़े - Hindu Muslim Population: 2070 तक भारत की आबादी में होगा बड़ा उलटफेर! हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता