Mumbai Probable Playing XI: 14 नवंबर को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई का सामना हैदराबाद से होगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रतियोगिता का यह मैच एलीट ग्रुप डी का मैच होगा, जिसमें मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की रह सकती है।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के लिए ताकतवर स्क्वाड का चयन किया है और इस टीम को हराना मुंबई के लिए कतई आसान नहीं होने वाला है। लेकिन मुंबई में भी सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे अनुभवी स्टार हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में मुंबई की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
अंगकृष-दिव्यांश ओपनिंग!
मुंबई के लिए इस मैच में पारी की शुरुआत युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना कर सकते हैं। रघुवंशी के पास 50 टी20आई खेलने का अनुभव है, जिसकी 45 पारियों में वह 138.60 की दमदार औसत से 1156 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं।
वहीं, दिव्यांश के पास फिलहाल टी20 का अनुभव नहीं हैं, लेकिन प्रथम श्रेणी में इस युवा ने 4 मैच की 7 पारियों में 57 की दमदार औसत से 285 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनपर दांव लगाया है।
सूर्या-शिवम से बड़ी पारी की उम्मीद
मुंबई क्रिकेट संघ ने इस प्रतियोगिता के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है। सूर्या टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह दमदार प्रदर्शन करके नीली जर्सी दोबारा पहना चाहेंगे। चौथे नंबर पर सरफराज खान और पांचवें पर शिवम दुबे को बैटिंग का मौका मिल सकता है।
सरफराज एंकर रोल में नजर आ सकते हैं तो शिवम बड़े हिट्स लगाकर मुंबई की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे। छठे स्थान पर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान और सातवे पर हार्दिक तमोरे को बैटिंग का अवसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, शार्दुल ठाकुर भी नीचे आकर बड़े हिट्स लगा सकते हैं।
इन गेंदबाजों के साथ उतरेगी मुंबई!
मुंबई के स्क्वाड में कई खूंखार गेंदबाज शामिल हैं, जिसमें मोहित अवस्थी, अर्थव अंकोलेकर, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर हैं। मुंबई इन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। शम्स मुलानी प्रमुख स्पिनर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मोहित और अथर्व तेज गेंदबाजी करते दिखेंगे।
शार्दुल ठाकुर भी मीडियम तेज गेंदबाजी से टीम की जीत में अपना योगदान देते नजर आएंगे तो शिवम दुबे भी जरूरत के मुताबिक अपना हाथ घुमाते दिखेंगे। आपको बता दें कि, मुंबई की यह टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
अंगकृष रघुवंशी, दिव्यांश सक्सेना, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, मोहित अवस्थी।
ये भी पढ़ें- मैट हेनरी पर मेहरबान हुए विराट कोहली, मैच के बाद दिया स्पेशल गिफ्ट, फिर बताया कैसे हुए डक पर आउट