लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर अभी किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है। 

संजय सिंह और अखिलेश यादव की बैठक से सियासी हलचल तेज

AAP के सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की इस मुलाकात से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक मुलाकात से संभावित राजनीतिक समझ के बारे में अटकलें तेज हो गईं हैं। भले ही AAP के कांग्रेस के साथ साफ मतभेद हों लेकिन, आम आदमी पार्टी का समाजवादी पार्टी  के साथ हुई इस बैठक ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य में इन दोनों पार्टियों का गठबंधन हो सकता है।

UP चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक गठबंधन की संभावना

इस मीटिंग ने राजनीतिक हलकों में इस बात की अटकलों को हवा दी है कि क्या दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिला सकती हैं या AAP समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर सकती है। संजय सिंह और अखिलेश यादव इस बैठक के बाद चुनावों से पहले एक बड़ी राजनीतिक समझ की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है।
 

ये भी पढ़ें- NDA में 36 सीटों की मांग पर अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- 'लिस्ट नहीं, एक बहाना है'