R Ashwin on Mohammed Siraj: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले से नाराज हो गए।
भारत ने तेज बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया।
यह प्लान पहले दिन की शुरुआत में ही काम कर गया क्योंकि बुमराह ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 70/5 पर संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बैटिंग ने मेजबान टीम को शानदार वापसी करवाई।
यह खत्म हो गया है- अश्विन
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर वह भड़क उठे। अश्विन ने कहा, अश्विन ने कहा,
"सिराज को बाहर करने के लिए एक हफ्ते तक माहौल क्यों बनाया गया? एक सप्ताह से नहीं, यह एक महीने से बन रहा है। पहले तो, उसे वनडे में नहीं खिलाया गया। आपका ओडीआई वर्ल्ड कप आने वाला है, और आपको सिराज की जरूरत नहीं है? मुझे बताओ यह खत्म हो गया है। आपको उसकी जरूरत कैसे नहीं है? '23 वर्ल्ड कप में वह इतना मजबूत था... हैरान मत हो, हैरान मत हो, यह तो बस ट्रेलर है, वह भी होगा। यह ट्रेलर है।"
पहले सिराज-बुमराह का नाम लिखो- अश्विन
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने कहा,
"पहले मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के नाम लिखो, फिर दो और सीमर ढूंढो। कॉम्पिटिशन कहां है? मुझे समझ नहीं आ रहा।" भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सीनियर पेसर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कॉम्बिनेशन मैच के सभी पांच दिनों को ध्यान में रखकर चुना गया था, न कि सिर्फ पहले दिन को ध्यान में रखते हुए।''
Ravi Ashwin bashing Indian team management on Siraj exclusion 😭 https://t.co/K4S8LIx6vc
— Kashif (@KashifNdmCric) November 19, 2026
हालांकि, भारत के पूर्व खिलाड़ियों को टीम प्रबंधन का यह फैसला ठीक नहीं लगा और उन्होंने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई।
सिराज ने कुछ गलत नहीं किया- बैटिंग कोच
मोहम्मद सिराज को बाहर करने के फैसले को बैटिंग कोच ने सही ठहराया। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि सिराज ने कुछ गलत नहीं किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पोड-डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
‘’मुझे लगता है कि जब वे टीम चुनते हैं, तो वे बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में सोचते हैं, और वही खेला। सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं था, उन्होंने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में सोचा और खेला। श्रीलंका में अलग कंडीशन थीं। सिराज को बाहर करना गलत फैसला नहीं था।"
हालांकि, देखना होगा कि क्या दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को मौका मिलेगा या फिर टीम मैनेजमेंट इस अनुभवी गेंदबाज को सिर्फ बेंच पर बैठाकर रखेगी।
ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स में महेला जयवर्धने की एंट्री, लीग से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी