Mohammed Shami Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की रिटेंशन लिस्ट 17 नवंबर को जारी होनी है, लेकिन उससे पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मल्टी प्लेयर ट्रेड को लेकर चर्चा हो रही है। इस ट्रेड में लखनऊ के मोहम्मद शमी और राजस्थान के अनुभवी ऑलराउंडर सैम कुरेन का नाम सामने आ रहा है।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस समय चर्चा है। कहा जा रहा है कि आरआर को आगामी सीजन से पहले लखनऊ से एक तेज गेंदबाज चाहिए, लेकिन इसपर फिलहाल किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है।

LSG से शमी-सिद्धार्थ का नाम

इस कथित ट्रेड डील में मोहम्मद शमी के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ का नाम भी सामने आ रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ का नाम प्रस्ताव का हिस्सा हो सकता है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों से बात हो चुकी है और कागजी कार्रवाई चल रही है।

इसमें कहा गया है कि फ्रेंचाइजी ने आरआर के प्रमुख सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर भी चर्चा की है। कहा जा रहा है कि आरआर, एलएसजी से एक और भारतीय तेज गेंदबाज चाहता था, लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।

शमी जाएंगे राजस्थान!

मोहम्मद शमी और सिद्धार्थ का एलएसजी से आरआर में जाना और कुरेन का एलएसजी में शामिल होना एक दिलचस्प सौदा हो सकता है। आरआर के लिए तेज गेंदबाजी कभी भी एक बड़ा मुद्दा नहीं रहा है, यह देखते हुए कि उनके पास जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका और नंद्रे बर्गर हैं। हालांकि, पिछले सीजन संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। शायद यही कारण होगा कि आरआर लखनऊ से मोहम्मद शमी को चाहता है। 

यशस्वी की भी होगी विदाई?

ट्रेड विंडो के लगभग हर हफ्ते यशस्वी जायसवाल का नाम लिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरआर ने उन्हें और रवि बिश्नोई को हार्दिक पांड्या के बदले मुंबई इंडियंस को ऑफर किया था, लेकिन बाद में अर्शदीप से उनका ट्रेड हो गया।

वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि यशश्वी जायसवाल ने आरआर से हटने का मन बना लिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यशस्वी अगले साल राजस्थान का हिस्सा बने रहेंगे या फिर किसी नई फ्रेंचाइजी के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा दूसरी बार बनीं प्लेयर ऑफ द मंथ, मार्को जानसेन ने शाई-मिन्हास को पीछे छोड़ जीता खिताब