Akash Deep on Gautam Gambhir: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत 159/1 रन बना लिए हैं। मैच के बाद भारतीय पेसर आकाश दीप ने गौतम गंभीर से मिले सपोर्ट का जिक्र किया।

दरअसल, आकाश दीप एक साल से ज्यादा समय से टेस्ट क्रिकेट से बाहर रहे और वेलिंगटन में वह वापसी कर रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में आकाश ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और 27 ओवर में सिर्फ 53 रन देकर 3 बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

वह मुझे मैसेज करते थे- आकाशदीप

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आकाश दीप पोस्ट-डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने गौतम गंभीर के द्वारा दिए गए सपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा,

‘’मेरे लिए एक अच्छी बात यह थी कि हमारे कोच, जीजी सर (गौतम गंभीर), उस समय भी, हमेशा मेरा फॉलो-अप करते थे, मुझे मैसेज करते थे, पूछते थे कि मेरा रिहैब कैसा चल रहा है, और मुझे और भी मजबूत होकर वापस आने के लिए कहते थे। यह सब मेरे लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन और पॉजिटिव था। अपनी चोट के समय, मैंने खुद पर और भी मेहनत करने की कोशिश की कि मैं कितना मजबूत हो सकता हूं और अपनी स्किल्स को और कितना बेहतर कर सकता हूं।’’

मैं इससे खुश हूं- आकाश

आकाश दीप ने इस मैच से पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच डेढ़ साल पहले खेला था, लेकिन पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने यह बिल्कुल भी जाहिर नहीं होने दिया कि वह इतने लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर रहे। आकाश दीप भी अपने वापसी वाले प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा,

‘’आज, डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद भी, मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं इतने लंबे गैप के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहा हूं। इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं।" 

बताया कैसे लिया फिलिप्स का विकेट

आकाश दीप ने पोस्ट-डे प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने शतकवीर ग्लेन फिलिप्स को कैसे अपना शिकार बनाया। उन्होंने कहा,

"मैं वाइड बॉलिंग कर रहा था ताकि बैट्समैन खेलने के लिए ललचाए। मैंने वाइड से पांच या छह बॉल फेंकी, और बैट्समैन मेरी तरफ खेलने लगा; ओवर की शुरुआत में, वह उन्हें छोड़ रहा था। फिर मैं अचानक स्टंप्स के करीब आ गया, और वह दूसरी बॉल पर आउट हो गया। तो यह बैट्समैन के दिमाग से खेलना था, एक एंगल बनाना ताकि वह खेलने के लिए आगे आए।"

ये भी पढ़ें- ‘सिराज की जरूरत नहीं…’ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI से बाहर देख आगबबूला हुए आर अश्विन, मैनेजमेंट से पूछे तीखे सवाल