Virat Kohli Gift Matt Henry: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली चौथे वनडे मैच में शून्य पर मैट हेनरी का शिकार बने और इसके बाद उन्होंने इस स्टार तेज गेंदबाज को टीम इंडिया की जर्सी उपहार में दी।
माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई और 244 रन की शर्मनाक हार मिली। भारत की यह वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है, जो उनको शुक्रवार को मिली।
पहले ओवर में झटके 3 विकेट
चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 ओवर में जीत के लिए 334 रन का टारगेट दिया था। लग रहा था कि भारत इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन कीवियों के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर जीत की नींव रख दी।
उन्होंने पहली गेंद पर रोहित शर्मा को चलता किया तो पांचवीं बॉल पर चेज मास्टर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। फिर छठी गेंद पर हेनरी ने कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। इस ओवर ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था और फिर उन्हें मैच में वापसी करने का मौका नहीं मिला।
कोहली ने हेनरी को दिया गिफ्ट
विराट कोहली ने मैट हेनरी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए टीम इंडिया की ओर से जर्सी गिफ्ट की है। जब कोहली ने हेनरी को जर्सी उपहार में दिया तो उन्हें यह कहते भी सुना गया कि सूरज उनकी आखों में चमक रहा था। कोहली इस मैच की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे।
View this post on Instagram
दरअसल, हेनरी ने कोहली को एक ऐसी गेंद फेंकी, जो तेजी से अंदर आई और नीचे रही। कोहली भी इस गेंद को देखकर हैरान थे। उनके पास डिफेंस की कोई लाइन भी नहीं है क्योंकि वह लाइन के बाहर खेले हैं क्योंकि यह बल्ले के नीचे से निकलकर स्टंप्स से टकरा गई। इस समय भारत का स्कोर शून्य पर दो विकेट था।
हेनरी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इस मैच में 9.4 ओवर की गेंदबाजी की और सिर्फ 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के बाद हेनरी ने कहा,
Virat Kohli 0(4) vs New Zealand 4th ODI 2026 (Ball by Ball) https://t.co/a5SHrBFzUq
— Kiwis Cricket fans 🇳🇿 (@Kiwiscricketfan) November 13, 2026
"जाहिर है जब बॉल इस तरह मूव करती है तो इससे मदद मिलती है, लेकिन आप बस स्टंप्स को खेल में लाने की कोशिश कर रहे होते हैं। असल में यह बस सिंपल रहने की कोशिश है, वहां हवा में बॉलिंग करना जिसने शायद मेरे प्लान को और भी आसान बना दिया, लेकिन मजे की बात यह है कि आप शायद उतने अटैकिंग नहीं होते जितने आप आमतौर पर होते हैं और असल में अंदर सिंपल और एक्यूरेट होना असरदार था।’’
ये भी पढ़ें- ‘हमे पहले 10 ओवर में आउट…’ शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, सरेआम बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार!