उत्तर प्रदेश : राजनीति में जहां चुनाव को लेकर राजनेता एक दूसरे के खिलाफ होते है तो वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि किसी शोक की घड़ी में वे एक दूसरे के साथ भी नजर आते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में भी हुआ हैं। जहां शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। चंद्रशेखर आजाद, रवि किशन, ओम बिरला, रेखा गुप्ता और शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने जताया दुख
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सावित्री देवी के निधन को अत्यंत दुखद औरGTA 6 की रिलीज के बीच ScoutOP को याद कर रहे फैंस, बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की कमाई कई CEO से ज्यादा हृदयविदारक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि मां को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की।
यह भी पढे़ं: सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान? घर पर इन 4 चीजों से बनाएं बॉडी लोशन
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन! @myogiadityanath
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) November 20, 2026
रवि किशन ने प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना
वहीं इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के साथ हैं। रवि किशन ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह भी पढे़ं: सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी जीशान अख्तर से क्या है कनेक्शन?
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति
— Ravi Kishan (@ravikishann) November 20, 2026
ओम बिरला, रेखा गुप्ता और शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सावित्री देवी के स्नेह, त्याग और संस्कारों को परिवार की अनमोल धरोहर बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मां की सन्निधि को जीवन का पवित्र संबल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।
यह भी पढे़ं: पीएम मोदी ने बचत बढ़ाने और फिजूलखर्ची रोकने पर दिया जोर, बोले- 'खाओ, पियो और मौज करो भारत का कल्चर नहीं'
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह, त्याग और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 20, 2026
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की परम पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति!!!
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 20, 2026
मायावती, अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक ने भी जताया दुख
बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने भी शोक संदेश जारी कर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढे़ं: दिल्ली के कश्मीरी गेट पर तेज रफ्तार कार का तांडव, ऑटो को टक्कर मार 6 लोगों को रौंदा; दो की मौत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
— Mayawati (@Mayawati) November 20, 2026
उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के दौरान भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढे़ं: बांग्लादेश में हिंसा का तांडव, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी; कई जिलों में बम धमाके