New Zealand Probable Playing XI: रविवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी टी20आई मैच खेला जाना है। इससे पहले मेजबानों ने पिछले टी20आई में टीम इंडिया को 87 रन की शर्मनाक हार थमाई थी और हैमिल्टन में भी वह इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स से एक बार फिर टीम मैनेजमेंट को तूफानी पारी की उम्मीद होगी तो टिम सीफर्ट भी अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में कीवियों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

एलन-सीफर्ट ओपनिंग, नंबर 3 पर मिचेल

भारत के खिलाफ खेले शुरुआती चार मैचों में फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रही है लेकिन टीम मैनेजमेंट अंतिम मैच में भी इसी ओपनिंग पेयर के साथ जाने का फैसला कर सकता है। 

पिछले मैच में सीफर्ट सिर्फ 3 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए थे तो एलन ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाए थे। अब आखिरी मैच में ये दोनों ही तूफानी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल बैटिंग के लिए आ सकते हैं। मिचेल का फॉर्म इस सीरीज में कमाल का रहा है।

फिलिप्स-माइकल से टीम को उम्मीद

इस सीरीज में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने इस मैच में 49 गेंदों पर 107 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

इसके बाद पांचवें नंबर पर बेवोन जैकब्स को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है तो छठे पर माइकल ब्रेसवेल को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। आपको बता दें कि, पिछले मैच में ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर धुआंधार 65 रन बनाए थे। इसके बाद सातवें पर कप्तान मिचेल सेंटनर और आठवें पर नाथन स्मिथ आएंगे। नाथन निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।

डफी-मिल्ने से होगी शुरुआती झटकों की उम्मीद

ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20आई मैच में जैकब डफी ने पारी के पहले ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन के बड़े विकेट निकाले थे। अब पांचवें टी20आई में उनसे कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं, एडन मिल्ने ने भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और उनका भी इस मैच में खेलना तय है। इसके अलावा मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल स्पिन की कमान संभालेंगे तो नाथन स्मिथ और मैट फिशर भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming: Sony Liv या Jio Hotstar नहीं, इस जगह देख पाएंगे फ्री में पांचवां T20I मैच