Auto Rickshaw Viral Video: आप घर से बाहर निकल रहे हैं और आपके आगे अचानक ऐसा वाहन आ जाए जो आपके सफर को सुहावना तो बनाने के साथ-साथ यादगार भी बना देगा...जी हां सफर के दौरान मध्य वर्ग के लोग ज्यादातर टैक्सी और ऑटो रिक्शा से सफर करते हैं। जिसमें सवार होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते है। कई बार चालक और सवारी के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिलती है। तो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर एक ऑटो की वीडियो शेयर की है। जिसमें उसने कहा कि- कुछ लोगों के साथ ऑटो रिक्शा भी किसी मर्सडीज और बीएमडब्ल्यू से कम नहीं होता। युवक द्वारा वायरल की गई वीडियो अब कई लोगों ने रिपोस्ट भी की है, तो कुछ लोगों ने उस पर रिएक्शन भी दिया है। इस वायरल वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। शख्स ने वीडियो में ऑटो की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि इसमें सुरक्षा और खाने पीने का पूरा ध्यान रखा गया है।
ऑटो में सीसीटीवी से लेकर खाने पीने का सामान
ऑटो में सवार युवक संकेत कंकरेज ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक ऑटो का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो के अंदर सुरक्षा के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना उसके लिए परफ्यूम भी लगा है। यह सब तो ठीक है, लेकिन ऑटो चालक ने खाने पीने पर भी पूरा ध्यान दिया है। इसके लिए उसमें चॉक्लेट, पानी, सेनिटाइजर, बबल गन और डस्टबिन भी ऑटो में उपलब्ध है। मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम भी लगा हुआ है। राधा-कृष्ण की तस्वीर भी है।
फीडबैक के लिए मौजूद है एक डायरी
दरअसल इस शानदार ऑटो में जो भी चीजें उपलब्ध कराई गई थी उसकी तारीफ करते हुए यूजर ने पूरा वीडियो तो बनाया ही है। साथ ही इसमें रखी एक डायरी के बारे में भी यूजर ने जानकारी दी है। ऑटो में जो डायरी है उसकी खासयित यह है कि सफर के दौरान आपको इस ऑटो में बैठक जो भी महसूस हुआ मतलब अपना अच्छा बुरा फिडबैक इस डायरी में बता सकते हैं। यूजन ने लिखा कि शायद इस ऑटो में अभी भी कुछ चीजें ऐसे होंगी जिसपर मेरा ध्यान नहीं गया।
BMW से ज्यादा इस ऑटो में आया मजा
इंस्टाग्राम यूजर द्वारा दिए गए अपने खास रिव्यू में बताया गया कि जब उसने ऑटो के ड्राइवर से बातचीत की तो उसने बताया कि एक बार एक शख्स अपनी BMW कार को सर्विस सेंटर पर छोड़ गया था। जिसके बाद उसने एक ऑटो लिया और इसे बिलकुल BMW कार की तरह बनाने का सोचा और इसपर काम भी किया। आपको बताते चले कि, यह ऑटो पुणे में चलता है। जो पुणे के लोगों के लिए किसी आकर्षण से कम नहीं। यह पहली बार नहीं की इस ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इससे पहले भी एक यूजर ने ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
ये भी पढ़ें: Gaganyaan Mission: ISRO का बड़ा कदम, इसी साल अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा मानव रहित मिशन