Instagram 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर कोई भी ट्रेंड कभी भी वायरल हो जाता हैं। और इसका खुमार आम लोगों के साथ- साथ बड़े- बड़े नेताओं और बॉलीवुड के कई सितारों पर भी देखने को मिलता हैं। ऐसा ही एक ट्रेड सोशल मीडिया पर आज कल काफी वायरल हो रहा है 80s रेट्रो की फोटो का। जिसके लिए आम आदमी ही नही बल्कि कई बॉलीवुड सितारों सहित कई बड़े बड़े नेता भी काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि 80s रेट्रो की फोटो AI से बनाई जा रही है जहां लोग अपनी आज की तस्वीर को AI की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदल रहे हैं। जिनमें लोग पुराने जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल और कैमरा इफेक्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस दौड़ में जहा लोग अपनी AI फोटो बना रहे है तो वही अब बीजेपी ने भी प्रंधानमत्री मोदी की AI जनरेटेड फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही राहुल गाँधी, पीयूष गोयल सहित अन्य नेताओं की भी AI जनरेटेड फोटो काफी वायरल हो रही है।

PM मोदी से राहुल गाँधी तक, नेताओं का 80s लुक वायरल
वहीं इस ट्रेंड में भारतीय राजनीति से जुड़े कई बड़े नामों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गाँधी, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, अनुराग ठाकुर और चिराग पासवान जैसे नेताओं के 80s वाले लुक सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं शशि थरूर की 80s से जुड़ी तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि यहां एक फर्क समझना जरूरी है—शशि थरूर की कुछ तस्वीरें उस दौर की वास्तविक पुरानी तस्वीरें हैं, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरें AI से तैयार की गई हैं।

Samantha से Sai Pallavi तक, एक्ट्रेसेज का भी रेट्रो अवतार
80s AI ट्रेंड का असर सिर्फ राजनैतिक पाटियों तक नहीं बल्कि फिल्मी सितारों पर भी देखने को मिल रहा है। सामंथा रुथ प्रभु, साई पल्लवी, त्रिशा और कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों के रेट्रो अंदाज वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वही इन तस्वीरों में अभिनेत्रियों को 80s के कॉलेज स्टूडेंट, फिल्मी स्टार या उस दौर की आम भारतीय लड़की के अंदाज में दिखाया जा रहा है। पुराने जमाने की साड़ियां, सलवार-सूट, बड़े बाल, विंटेज ज्वेलरी और एनालॉग कैमरा इफेक्ट इन तस्वीरों को और ज्यादा रियलिस्टिक बनाते हैं।

आखिर क्या है 80s AI Photo Trend?
इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक फोटो AI इमेज टूल में अपलोड करता है। इसके बाद प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो को 1980s के भारतीय अंदाज में बदलने के लिए कहा जाता है। AI चेहरे की पहचान को बरकरार रखते हुए कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कलर टोन बदल देता है। नतीजा ऐसी तस्वीर के रूप में सामने आता है, जिसे देखकर लगता है कि वह कई दशक पुरानी किसी फोटो एलबम से निकली हो।

ऐसे बना सकते हैं अपनी 80s वाली फोटो
अगर आप भी इस ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं तो किसी AI इमेज टूल जैसे Chatgpt, Google Gemini में अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। प्रॉम्प्ट में 1980s Indian retro look, vintage Bollywood style, old film camera, analogue grain, retro Indian fashion और warm lighting जैसी डिटेल लिखने से ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। इसके बाद आप चाहें तो अलग-अलग लुक भी ट्राई कर सकते हैं—जैसे 80s बॉलीवुड स्टार, कॉलेज स्टूडेंट, विंटेज वेडिंग या पुराने जमाने का फैमिली पोर्ट्रेट।

क्यों वायरल हो रहा है ये ट्रेंड?
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी वजह नॉस्टेल्जिया और AI का कॉम्बिनेशन है। 80s और 90s का दौर देखने वाली पीढ़ी इन तस्वीरों में अपना पुराना समय देख रही है, जबकि युवा यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि अगर वे 1980 के दशक में होते तो कैसे दिखते। यही वजह है कि Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी AI-generated रेट्रो तस्वीरें लगातार शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BRICS Summit से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार! 3 दिन हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन से VVIP मूवमेंट तक जानें पूरा अपडेट