Zaheer Khan: अजीत अगरकर का कार्यकाल सामाप्त होने के बाद टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा इसको लेकर अलग-अलग दांवे किए जा रहे हैं। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय टीम को एक नया मुख्य चयनकर्ता मिल सकता है।

हालांकि, पहले इस पद के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस पद को लेने से इनकार कर दिया है। वीवीएस के मना करने के बाद इस पूर्व खिलाड़ी का नाम चीफ सेलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे आ रहा है।

जहीर का नाम दौड़ में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे वीवीएस लक्ष्मण का नाम था, लेकिन अधिक ट्रैवलिंग के कारण उन्होंने यह पद लेने मना कर दिया है। बीसीसीआई लक्ष्मण को नया पद देने पर विचार कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर अजीत अगरकर अपनी नौकरी को नहीं बचा पाते हैं और वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर की जगह क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है तो फिर इस स्थिति में पूर्व फास्ट बॉलर जहीर खान को मुख्य चयनकर्ता के पद पर काबिज किया जा सकता है।

हालांकि, इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर खान का नाम भी चीफ सेलेक्टर बनने की लिस्ट में जुड़ चुका है।  बता दें कि, जहीर खान ने भारत के लिए

सितंबर तक रहेंगे अगरकर!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई के अधिकारी सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर के साथ मुलाकात करेंगे और उनकी भविष्य की रणनीति को जानना चाहेंगे। अगरकर सितंबर में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लेंगे। ऐसे में देखना होगा कि उनको एक साल का एक्सटेंशन मिलता है या फिर बीसीसीआई नए चीफ सेलेक्टर पर विचार करती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के बीच मतभेदों के लिए भी होगी। बता दें कि, जुलाई में इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को कहा गया था कि ये उनकी आखिरी सीरीज होगी और इसके बाद चयन समिति उनको आगे मौका नहीं देने पर विचार कर रही है।

बीसीसीआई ने किया था खारिज

हालांकि, जहां चयन समिति रोहित शर्मा को भविष्य की रणनीति में शामिल नहीं कर रही थी, लेकिन बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों का खंडन किया था और कहा था कि रोहित शर्मा तब तक भारत के लिए खेलेंगे, जब तक कि वह योजनाओं में शामिल हैं। हालांकि, सैकिया के इस बयान से चयन समिति बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

अब देखना होगा कि इन विवादों के बाद अजीत अगरकर वनडे विश्व कप 2027 तक चयन समिति के पद पर बरकरार रहते हैं या फिर बीसीसीआई उनकी छुट्टी कर जहीर खान को यह पदभार सौंपती है। बता दें कि, जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट में 311 विकेट लिए थे तो 200 वनडे में उनके नाम 282 विकेट दर्ज हैं। वनडे टेस्ट के अलावा खेले 17 टी20 में उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL 1st Test, Day 1: पडिक्कल-राहुल ने किया कमाल, Galle टेस्ट में इंडिया की दमदार शुरुआत

Written By Aman Sharma