Yashasvi Jaiswal Run Out: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी टेस्ट मैच में इंडियन क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इसी दौरान श्रीलंकाई टीम ने एक ऐसी हरकत कर दी है, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर उसे काफी अधिक ट्रोल होना पड़ रहा है।

श्रीलंकाई गेंदबाज केशरा नुवंता ने पहले खुद इंडियन ओपनर यशस्वी जायसवाल को टक्कर मारी और फिर रन आउट अपील कर टीम ने उनका विकेट ले लिया। इससे यशस्वी काफी नाखुश दिखे और सिर्फ इंडियन स्टार ही नहीं बल्कि फैंस और कई अन्य लोगों को भी ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं आई।

रन आउट के फैसले को लेकर मचा बवाल

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे से मुकाबला खेला जा रहा है और इसी दौरान पहले सेशन के 11वें ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रन आउट के रूप में विकेट गंवाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

केशरा नुवंता के ओवर की लास्ट गेंद पर केएल राहुल ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर शॉट खेला, जिसके बाद गेंद को पकड़ने की कोशिश में गेंदबाज ने यशस्वी के पैरों पर टक्कर मार दी और वो नीचे गिर गए।

इसी बीच केएल रन के लिए भाग गए और जब तक यशस्वी खड़े होकर आगे बढ़ने को तैयार हुए इतने में प्रभात जयसूर्या ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास गेंद फेंक दी और उन्होंने बिना समय लिए गिल्लियां बिखेर दी।

32 रन बनाकर लौटे पवेलियन

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) श्रीलंका के खिलाफ काफी अच्छे लय में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने 37 गेंदों में 32 रन की पारी खेल रन आउट के रूप में अपना विकेट गंवाया। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके देखने को मिले। जब उनका विकेट गिरा तब इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन था। हालांकि अब इंडिया का स्कोर 36 ओवर में 121 रन है।

बारिश भी कर रही परेशान

भारत का ये 600वां टेस्ट मैच है और इंडिया इस मैच में शुरुआत से ही डोमिनेट करते हुए जीत दर्ज करना चाह रही है। लेकिन अभी ये इतना आसान नहीं लग रहा। चूंकि मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है और पहले दिन तो बारिश ने खेल भी रोकना शुरू कर दिया है। अगर बारिश ऐसे ही परेशान करते रही तो मैच ड्रा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Galle टेस्ट में 1-2 नहीं सीधे 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे ऋषभ पंत, धोनी समेत कई दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे

Written By: Anil Kumar