World Test 11: क्रिकेट के सबसे प्रीमियम फॉर्मेट टेस्ट की इस समय हर जगह चर्चा चल रही है। चूंकि टेस्ट की बेस्ट टीमें इस समय एक्शन में हैं। एक ओर भारत इस समय श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से और ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश से भीड़ रही है। इसी बीच वर्ल्ड टेस्ट 11 का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें पुरे 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
World Test 11 का हुआ ऐलान
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट 11 का ऐलान आईसीसी या किसी अन्य बोर्ड ने नहीं किया बल्कि भारत के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने किया है। क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मौजूदा टेस्ट 11 चुनी, जिसमें उन्होंने भारत के 1-2 नहीं बल्कि 5 खिलाड़ियों को जगह दी है।
इन 5 भारतीयों को पुजारा ने दी वर्ल्ड टेस्ट 11 में जगह
क्रिकइन्फो में चुनी अपनी वर्ल्ड टेस्ट 11 में चेतेश्वर पुजारा ने भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। पुज्जी ने इन खिलाड़ियों के हालियां और ओवरऑल इम्पैक्ट को देखते हुए चुना है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
इन विदेशी खिलाड़ियों पर भी पुजारा ने जताया भरोसा
चेतेश्वर पुजारा ने अपनी मौजूदा टेस्ट 11 में केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के बाद जिन विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है उनमें एडेन मार्करम, जो रूट, स्टीव स्मिथ, नाथन लियोन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड हैं।
पुजारा ने जिन 11 खिलाड़ियों का चयन किया है वो आसानी से किसी भी टीम को मात दे सकती है। चूंकि पुजारा के 11 में मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि कई फैंस का मानना है कि उन्होंने जो 11 चुनी है उसमें सभी बेस्ट खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं और इन्हें आसानी से कोई भी हरा सका है।
Cheteshwar Pujara picks his current Test 11: [Cricinfo]
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2026
Aiden Markram, KL Rahul, Joe Root, Steve Smith, Shubman Gill, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Nathan Lyon, Jasprit Bumrah, Pat Cummins, Josh Hazlewood pic.twitter.com/hrLYx9OPsZ
चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई मौजूदा टेस्ट 11
एडेन मार्करम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 2027 वर्ल्ड कप से पहले इन टीमों से भिड़ेगी इंडियन टीम