Yashasvi Jaiswal: रविवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडा के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी।

सबको लग रहा था कि लड़ाई की शुरुआत यशस्वी जायसवाल ने की थी, क्योंकि पूर्व खिलाड़ियों का मानना था कि सलामी बल्लेबाज को चुपचाप वहां से निकल जाना चाहिए था। लेकिन, अब इस पूरे विवाद पर यशस्वी जायसवाल ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है। 

हर्षा भोगले की बात पर दिया जवाब

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद क्रिकबज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले यशस्वी और फर्नांड के बीच हुई लड़ाई पर अपनी राय देते हैं। दिग्गज कमेंटेटर ने कहा, “मैं यशस्वी जायसवाल से सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा,

‘’हां, शायद जो कहा गया वह गेंदबाज को नहीं कहना चाहिए था, लेकिन जैसा आप देते हैं, वैसा ही आपको स्वीकार भी करना चाहिए। जायसवाल को चले जाना चाहिए था। उनमें इतना टैलेंट है, लेकिन अंदर से वे थोड़े लड़ाकू इंसान हैं। उन्हें उकसाया गया, लेकिन यह टेस्ट मैच क्रिकेट है, वह भी उकसाते हैं। मुझे लगा कि वे थोड़े ज्यादा करीब आ गए थे।”  

यशस्वी को हर्षा की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzz)

यशस्वी ने दिया करारा जवाब

वीडियो अपलोड होने के बाद दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने कमेंट किया और हर्षा भोगले को करारा जवाब दिया। यशस्वी ने कहा, ‘’अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया कोई राय न बनाएं। अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा।”

 बता दें कि, यशस्वी के इस कमेंट पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाए आ रही हैं। कुछ लोग यशस्वी के पक्ष में हैं तो कई लोग अभी भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- डेब्यू की पहली पारी में फ्लॉप हुए सारांश जैन, दहाई का आंकड़ा भी नहीं हुआ पार, कामिल मिशारा ने पकड़ा अद्भुत कैच

दोनों के बीच क्यों हुई थी लड़ाई?

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआत में सब-कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 17वें ओवर के दौरान कुछ ऐसा घटा, जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की थी। दरअसल, 17वां ओवर डालने असिथा फर्नांडा की शुरुआती पांच गेंदों पर यशस्वी ने पांच चौके मारे, लेकिन छठी गेंद पर वह अपना विकेट नहीं बचा सके।

इसके बाद गेंदबाज ने गर्मजोशी के साथ विकेट को सेलिब्रेट किया, लेकिन जोश-जोश में असिथा ने कुछ ऐसा कहा, जो कि यशस्वी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद यशस्वी वापस लौटकर आए और असिथा से भिड़ने लगे। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी, लेकिन श्रीलंका के कप्तान ने बीच-बचाव करके यशस्वी को शांत करवाया और वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ मोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज