KKR New Captain List: तीन बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की सबसे बड़ी सिरदर्दी इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए एक नया कप्तान ढूंढने की होगी। पुराने कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूप से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

इसके बाद केकेआर मैनेजमेंट एक नए कप्तान की तलाश कर रही है। इस दौड़ में हार्दिक पंड्या का नाम भी शामिल है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक का ट्रेड केकेआर के साथ किया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हार्दिक के आने के बाद भी केकेआर के कप्तान बनने की रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी आगे हैं।

शीर्ष पर हार्दिक पंड्या का नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच ट्रेड को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अगर यह पूरी हो जाती हैं तो यकीनन आईपीएल 2027 में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी केकेआर के दल का हिस्सा बन सकता है। साथ ही उनको कप्तानी भी सौंपी जा सकती हैै। बता दें कि, हार्दिक ने अपनी कप्तानी में साल 2022 में गुजरात टाइटंस को कप्तान बनाया था।

रिंकू सिंह भी दौड़ में शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह को शानदार प्रदर्शन के चलते पिछले सीजन टीम का उप कप्तान नियुक्त किया था। ऐसे में जब अजिंक्य रहाणे टीम से जा चुके हैं तो रिंकू सिंह भी कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि, रिंकू यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

साल 2024 में रिंकू ने शानदार कप्तानी का परिचय देते हुए मेरठ मैवरिक्स को चैंपियन भी बनाया था, जबकि मौजूदा सीजन में उनकी टीम अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या के बाद कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? दौड़ में ये 3 नाम आगे

सुनील नरेन बन सकते हैं कप्तान

सुनील नरेन काफी लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे का हिस्सा हैं और टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2027 के लिए उनको भी कप्तानी सौंपने पर विचार विमर्श कर सकती है। नरेन साल 2012 से केकेआर खेमे का हिस्सा बने हुए हैं और नाइट राइडर्स की जर्सी में 15 सीजन खेल चुके हैं।

यही वजह है कि टीम प्रबंधन सुनील नरेन को कप्तानी देने पर विचार कर सकती है, ताकि अगर उनको हार्दिक न मिले तो आईपीएल 2028 के मेगा ऑक्शन में एक नए कप्तान को खरीद सके।

ये भी पढ़ें- मैदान पर वापसी को तैयार वैभव सूर्यवंशी, SonyLiv नहीं, यहां होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग