Rishabh Pant: भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 69 गेंदों में 66 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत भारत पहली पारी में 193 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

पहली पारी में भी पंत लय में दिखे थे, लेकिन एक खराब शॉट खेलकर वह आउट हो गए। पहली इनिंग में उन्होंने 39 रन बनाए। हालांकि, पंत की जगह भले ही टेस्ट टीम में फिक्स है, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में वापसी के लिए वह अभी भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारत के पूर्व खिलाड़ी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक खास सलाह दी है।

पूर्व खिलाड़ी की पंत को सलाह

भारतीय टीम के पूर्व शीर्ष क्रम बल्लेबाज वसीम जाफर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक खास सलाह दी है। आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 

‘’अगर ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी का प्रस्ताव देती है तो उन्हें अस्वीकार करना चाहिए और एक खिलाड़ी के रूप में खेलना चाहिए, क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।’’

बता दें कि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में खरीदा था, लेकिन दो खराब सीजन के बाद टीम मैनेजमेंट ने पंत से आगे बढ़ने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- 2-3 नहीं सीधे 5 आईपीएल टीमें बदल रहीं अपना कप्तान, जानें आईपीएल 2027 में कौन करेगा कप्तानी

पंत का टारगेट में IPL में अच्छा करना

पूर्व भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा,

‘’मुझे लगता है कि पंत का टारगेट आईपीएल 2027 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जिसकी बदौलत वह भारत की टी20 और वनडे टीम में वापसी कर सके। कप्तानी उनकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अभी वह भारतीय टीम की कप्तानी के दावेदारों की दौड़ में नहीं हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें इन सब चीजों को किनारे रखना होगा और अपनी बैटिंग में ध्यान केंद्रीय करना चाहिए। साथ ही अपनी फ्रेंचाइजी को एक बल्लेबाज के तौर पर मैच जिताने पर ध्यान देना चाहिए।’’

पंत को केएल से सीखने की जरूरत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। खास बात ये है कि केएल इससे पहले लखनऊ के कप्तान थे, लेकिन दिल्ली में आने के बाद उन्होंने कप्तानी का प्रस्तान ठुकरा दिया था और एक खिलाड़ी के तौर पर खेलने की इच्छा जताई थी। इसका उदाहरण देते हुए वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा, 

‘’केएल राहुल ने भी ऐशा ही किया है। वह खिलाड़ी के तौर पर अपने समय का लुत्फ उठा रहे हैं। जब आप एक फ्रेंचाइडी की बागडोर संभालते हैं तो आपके ऊपर काफी प्रेशर रहता है। आपके ऊपर मालिकों और प्रशंसकों की उम्मीदों का दबाव रहता है। इसी बीच आपको अपने प्रदर्शन पर भी फोकस करना होता है। इन सब चीजों के बीच पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।’’

ये भी पढ़ें- IPL 2027 में किसको मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी? दौड़ में हार्दिक समेत ये 3 नाम शामिल