Vaibhav Sooryavanshi: 23 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इस टूर्नामेंट में हमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खेलते दिखाई देने वाले हैं। वैभव टी20 क्रिकेट में अपना विकराल रूप पहले ही दिखा चुके हैं और अब बारी है रेड बॉल क्रिकेट की। वैभव सूर्यवंशी दिलीप ट्रॉफी 2026 में हमें रौद्र रूप में दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि उन्हें कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।
दिलीप ट्रॉफी 2026 में दिखेंगे Vaibhav Sooryavanshi
बता दें कि 23 अगस्त से शुरू होने जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी हमें ईस्ट जोन की ओर से खेलते दिखाई देने वाले हैं। उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है और वो हमें इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही अलग अंदाज में खेलते नजर आ सकते हैं।
जिस तरह वो टी20 में खेलते हैं कुछ उसी स्टाइल में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजों की धुलाई कर सकते हैं। मालूम हो कि ईस्ट जोन का मैच नॉर्थ ईस्ट जोन से होने वाला है। यह मैच सुबह 9:30 बजे से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु में होगा।
जिओ हॉटस्टार पर होगा लाइव प्रसारण
दिलीप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण JioHotstar और स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से मैच का मजा ले सकते हैं। वहीं जो डिजिटल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए मैच देख सकते हैं। हालांकि सभी मैचों का प्रसारण होगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान? देखें दोनों के आंकड़े
कुछ ऐसे हैं वैभव के फर्स्ट क्लास आंकड़े
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं और इसकी 12 पारियों में उन्होंने 207 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 93 रन का रहा है। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में महज एक ही अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 17.25 और स्ट्राइक रेट 90.00 का है। इस फॉर्मेट में वैभव ने 29 चौके और 6 छक्के जड़े हैं।
उम्मीद है कि वो दिलीप ट्रॉफी 2026 के सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रेड बॉल क्रिकेट में भी अपना लौहा मनवाएंगे। चूंकि यूथ टेस्ट में वो 6 मैचों की 10 पारियों में 331 रन बना चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 33.10 के औसत जबकि 136.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। वैभव ने 113 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है।
FAQs
Vaibhav Sooryavanshi ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
207 रन
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचेंगे Shubman Gill, तोड़ सकते हैं एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड