Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट एक्शन में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 15 साल के युवा ओपनर आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 क्रिकेट खेलते नजर आए थे, जहां पर उनके बल्ले से कई धमाकेदार पारियां देखने को मिली थी।

अब लंबे इंतजार के बाद वैभव सूर्यवंशी दोबारा अपने पुराने अवतार में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां और कैसे वैभव को बैटिंग करते हुए देख सकते हैं।

कहां खेलते दिखेंगे वैभव?

वैभव सूर्यवंशी दो दिन बाद यानी 23 अगस्त से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उनको ईस्ट जोन की टीम में रखा गया है। वैभव इस टीम के उप कप्तान भी हैं तो कप्तान के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को चुना गया है।

वहीं, ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। यह क्वार्टरफाइनल मैच होगा और जो भी टीम इसकी विजेता होगी वह सीधे सेमीफाइनल खेलेगी।

कहां देख पाएंगे मैच?

भारतीय प्रशंसक नन्हें सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं। दरअसल, दलीप ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी, जबकि टीवी पर केवल चुनिंदा मुकाबलों को ही लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि, जिस मैच में वैभव खेलते दिखेंगे, उसका जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे जो रूट, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास

वैभव की रेड बॉल की तैयारी

वैभव खुद को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में साबित कर चुके हैं, लेकिन अब बारी क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में अपनी धाक जमाने की है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने वैभव को टीम का उप कप्तान बनाया है, ताकि वह जिम्मेदारी के साथ खेले और अपनी प्रतिभा को लाल गेंद के खेल में भी साबित करके दिखाए

IPL 2026 में वैभव का तूफान

युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन सीमित ओवरों में काफी धमाकेदार रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे।

इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में 48.50 की शानदार औसत और 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड क्रिकेट में बल्लेबाज का कमाल, 199 शतक, 273 अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, बनाए 61,760 रन