Abishek Porel: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को चिनसुरा कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभिषेक को एक युवती की शिकायत के पर मोगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। क्रिकेटर पर कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने शादी का वादा करके यौन संबंध बनाने और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनको 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनको पहले तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद अभिषेक को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
पहले भी पुलिस तक पहुंच चुका है मामला
जून 2026 में कर्नाटक में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ मोगरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों करीब साढ़े तीन साल से डेट कर रहे थे और शादी की योजना बना रहे थे। छात्रा का कहना है कि दोनों साथ में विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। वहीं, पुलिस ने आगे जानकारी दी कि करीब 18 महीने पहले भी छात्रा और अभिषेक के बीच विवाद हुआ था, जो कि पुलिस तक पहुंचा था। लेकिन उस समय किसी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी।
कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंची छात्रा
हालांकि, इस बार लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अभिषेक पोरेल के चंदननगर स्थित घर में कई बार दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया और हाई कोर्ट ने मोगरा पुलिस को तत्काल क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया। पोरेल को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अभिषेक पोरेल को खुद को बेगुनाह बता रहे हैं, लेकिन पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।
IPL 2026 में दिल्ली का थे हिस्सा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उनको सिर्फ 4 मैच खेलने की ही मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 4 पारियों में केवल 108 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। बता दें कि पोरेल साल 2023 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। जबकि बंगाल के लिए वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आखिरी बार वह आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएं थे।
ये भी पढ़ें- Galle टेस्ट में 1-2 नहीं सीधे 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे ऋषभ पंत, धोनी समेत कई दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे
Written By Aman Sharma