The Hundred Women's 2026: रविवार (17 अगस्त) को लॉर्ड्स् के ऐतिहासिक मैदान पर महिला द हंड्रेड लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने लीड्स सनराइजर्स को 8 विकेट से हरा दिया। खिताबी मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि उनके गेंदबाजों ने एक दम सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लीड्स सनराइजर्स ने 91 गेंदों में सिर्फ 91 रन बनाकर ऑलराउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स ने 54 गेंदों में जीत हासिल कर ली।
लीड्स सनराइजर्स की शर्मनाक बल्लेबाजी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लीड्स सनराइजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने शुरुआत पांच विकेट सिर्फ 58 के स्कोर पर गंवा दिए थे। जबकि विकेटों का पतन 91 रन तक चलता रहा, जब तक की पूरी टीम सिमट नहीं गई। बल्लेबाजों में सिर्फ एनाबेल सदरलैंड और कप्तान डैनी गिब्सन ही 20 का आंकड़ा पार करने में सफल रहीं, जबकि दीप्ति शर्मा बल्ले से सिर्फ 12 रन का योगदान ही दे सकी। हैरानी की बात ये है कि सनराइजर्स की तीन बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सकी और यही कारण है कि टीम सिर्फ 71 रन पर ढेर हो गई। ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से किम गार्थ, सामंथा बेट्स, चार्ली फिलिप्स और जार्जिया एडम्स ने दो-दो विकेट हासिल किए तो एक सफलता एशले गार्डनर के खाते में आई।
54 गेंदों में जीता खिताब
फाइनल में 92 रन का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स को सोफिया डंकले और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 69 रन की शानदार शुरुआत दी। सोफिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं, नैट साइवर-ब्रंट सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जल्दी-जल्दी दो विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स खेमे में जीत की थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन बेथ मूनी ( नाबाद 31) और कप्तान एशले गार्डनर ( नाबाद 9) ने टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।
पूरे सीजन दिखा रॉकेट्स का दबदबा
महिला द हंड्रेड 2026 के पूरे सीजन में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा देखने को मिला। टीम ने लीग स्टेज में 8 मैच खेले थे, जिसमें से 7 में उन्होंने बाजी मारी थी तो केवल एक मैच लंदन स्पिरिट के खिलाफ गंवाया था। ग्रुप स्टेज में ट्रेंट रॉकेट्स अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और फाइनल में भी उन्होंने अपना यही दबदबा कायम रखा। बता दें कि, लीड्स सनराइजर्स के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गई।
ये भी पढ़ें- संजीव गोयनका का सपना हुआ साकार, ऋषभ पंत नहीं, इस इंग्लिश कप्तान ने दिलाई पहली फ्रेंचाइजी ट्रॉफी
Written By Aman Sharma