Delhi Capitals New Captain List: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उनकी पुरानी टीम में वापसी हो चुकी है। दरअसल, दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड हुआ था, जिसके तहत जहां पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए तो कुलदीप यादव को लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया।
हालांकि, पंत के आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान बनने की दावेदारों में एक और नाम जुड़ गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2027 में डीसी के कप्तान बनने के कौन तीन दावेदार हैं।
ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार!
ऋषभ पंत ने अपनी आईपीएल की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से साल 2016 में की थी। इसके बाद वह 8 सीजन तक वह टीम का हिस्सा रहे और इस दौरान उनको कप्तानी करने का भी मौका मिला।
हालांकि, टीम मैनेजमेंट से अनबन के बाद उन्होंने टीम से जाने का फैसला किया, लेकिन 2 ही सीजन बाद उनकी दोबारा डीसी खेमे में वापसी हो चुकी है।
ऐसे में देखना होगा कि वह बतौर कप्तान यह सीजन खेलते नजर आएंगे या फिर सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। पंत ने 43 मैचों में दिल्ली की कप्तानी की है, जिसमें 23 टीम ने जीते हैं तो 19 हारे हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 में किसको मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी? दौड़ में हार्दिक समेत ये 3 नाम शामिल
केएल भी कप्तानी की दौड़ में!
केएल राहुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने खरीदा था, लेकिन जब केएल को कप्तानी करने का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद दिल्ली के लिए केएल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले दोनों सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए हैं।
केएल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको एक बार फिर कप्तानी का प्रस्ताव दे सकता है। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार केएल राहुल कप्तानी को स्वीकार करते हैं या फिर एक खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली के लिए आगे खेलते रहेंगे।
अक्षर टीम के वर्तमान कप्तान
आईपीएल 2025 की शुरुआत में केएल राहुल के कप्तानी से इनकार करने के बाद टीम प्रबंधन ने हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन दोनों बार दिल्ली प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी। ऐसे में खबरें हैं कि अक्षर को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन अक्षर पटेल की कप्तानी को एक और चांस देती है या फिर नहीं। बता दें कि, अक्षर की कप्तानी में दिल्ली नेे 27 मैच खेले हैं, जिसमें 12 मैच टीम ने जीते हैं तो 13 मैच हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच ड्रॉ और एक मैच रद्द करना पड़ा। अक्षर की अगुवाई में दिल्ली का जीत प्रतिशत 44.44 है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ एक वजह से हो सकता है सारांश जैन का डेब्यू, वरना कोच और कप्तान कभी नहीं देते मौका!