Team India Probable Squad: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। श्रृंखला का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर टीम इंडिया ने 165 रन की शानदार जीत दर्ज की। वहीं, रविवार (24 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है।

इस मैच में सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है, लेकिन तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कि अगली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में शायद खेलते नजर नहीं आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वह तीन खिलाड़ी।

सारांश जैन का न्यूजीलैंड जाना मुश्किल

भारत -न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इस सीरीज में 33 वर्षींय ऑलराउंडर सारांश जैन का चयन मुश्किल है, क्योंकि सारांश को श्रीलंका दौरे पर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर शामिल किया गया है।

ऐसे में सुंदर की वापसी के बाद सारांश को न सिर्फ प्लेइंग इलेवन, बल्कि स्क्वाड से भी बाहर जाना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर न्यूजीलैंड दौरे से पहले पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। इस स्थिति में चयन समिति सारांश से पहले सुंदर को मौका दे सकती है, जो कि टेस्ट स्क्वाड के नियमित सदस्य हैं।

सरफराज भी होंगे बाहर!

दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को श्रीलंका दौरे में चोटिल साई सुदर्शन की जगह मिली थी, लेकिन दोनों मैच में वह केवल बेंच पर बैठे नजर आए थे। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में सरफराज को मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि चयनकर्ता फिलहाल उनमें निवेश करना नहीं चाहते हैं ऐसे में अगर साई न्यूजीलैंड दौरे के लिए फिट हो जाते हैं तो पहला मौका उनको ही दिया जाएगा और ऐसे में सरफराज खान को एक बार फिर टीम से बिना एक भी मैच खेले बाहर जाना होगा।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

आकिब नबी का भी कटेगा पत्ता!

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह की जगह मिली थी। बुमराह टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे, जिसके बाद आकिब को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था।

अगर बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए फिट हो जाते हैं तो फिर ऐसे में आकिब को जगह खाली करनी होगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का संभावित स्क्वाड।

शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें- क्यों हुई थी असिथा फर्नांडा और यशस्वी के बीच लड़ाई? पहली बार जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब