BCCI: आज के समय में हर किसी को प्यार करने का अधिकार है और वो बिना किसी परेशानी प्यार कर सकता है। लेकिन प्यार और अन्य चीजों का एक खास समय होता है। मगर ये बात एक युवा क्रिकेटर को समझ नहीं आई और वो लाइव मैच के दौरान अपनी प्रेमिका से चैटिंग करने लगा। इसके चलते BCCI ने उसपर भारी जुर्माना लगाया और चेतावनी भी दी है।
TNPL के दौरान लाइव मैच में गर्लफ्रेंड से चैट करते पकड़ा गया खिलाड़ी
4 अगस्त से शुरू हुआ तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और इस बार के टूर्नामेंट में फैंस का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। मगर इसी बीच एक युवा खिलाड़ी ने एक ऐसी हरकत कर दी है, जिसने सभी के कान खड़े कर दिए हैं।
डोमेस्टिक क्रिकेट में तमिलनाडु की ओर से खेल चुके एक खिलाड़ी ने लाइव मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और अपनी प्रेमिका संग बात की, जोकि बोर्ड के PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
लगाया गया 1 लाख रुपये का जुर्माना
दरअसल, खिलाड़ी पर लाइव मैच के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने के लिए BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यही नहीं बल्कि उन्हें TNPL के मौजूदा सीजन से भी बाहर कर दिया गया है।
मालूम हो कि उस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया गया है। मगर TNCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि वो खिलाड़ी बाएं हाथ का है और उसने बीते रणजी ट्रॉफी सीजन में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए 2 अर्धशतक जड़े थे।
RR के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर भी लगा था जुर्माना
बताते चलें कि हालिया आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर भी डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद काफी बवाल मचा था और अंत में BCCI ने उनपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही साथ वार्निंग भी दी थी कि आगे से ऐसी कोई हरकत दोबारा न हो। बता दें कि खेल में मैच फिक्सिंग या अन्य गैरकानूनी चीजों पर रोक लगाने के लिए मैच के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन उपकरण के उपयोग पर बैन लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई गेंदबाज ने खुद मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर, फिर रन आउट कर टीम ने मनाया जश्न
Written By: Anil Kumar