Team India Odi Matches Schedule: 2027 वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल के अक्टूबर के महीने में होने जा रहा है। उससे पहले होने जा रहे भारत के तमाम वनडे मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए एक बार आगामी वनडे मैचों के शेड्यूल की चर्चा कर लेते हैं।
टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल कर आ रही है और अब उसे अगले महीने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है।
इंडियन टीम को इसके बाद आने वाले महीनों में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। मालूम हो कि BCCI ने अभी सिर्फ आईपीएल 2027 तक के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान किया है। इस दौरान तक इंडिया को 14 वनडे मैच खेलने हैं।
हालांकि आईपीएल के समाप्ति के बाद भी इंडिया के पास 2027 वर्ल्ड कप से पहले करीब 4 महीने का समय रहेगा। ऐसे में इस दौरान भी इंडिया कम से कम एक या दो वनडे सीरीज खेल सकती है। इंडिया को आईपीएल 2027 के बाद एशिया कप 2027 में भी हिस्सा लेना है और इस दौरान अगर टीम फाइनल में जाती है तो कम से कम 6 मैच खेल सकती है।
ऐसे में वो सीधे तौर पर 20 वनडे मैच खेलते दिखाई देगी। अगर आईपीएल 2027 के बाद इंडिया ने 3 मैचों की 2 वनडे सीरीज भी खेल ली तो उसके कुल मैचों की संख्या 26 हो जाएगी। यानी 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इंडियन टीम कम से कम हमें 26-30 मैच खेलते दिखाई दे सकती है।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल कप्तान-केएल राहुल उपकप्तान!, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
टीम इंडिया के आगमी वनडे मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (2026)
1st ODI: 27 सितंबर 2026 (रविवार) — ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
2nd ODI: 30 सितंबर 2026 (बुधवार) — बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
3rd ODI: 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) — महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (2026)
1st ODI: 4 नवंबर 2026 (बुधवार) — ईडन पार्क, ऑकलैंड
2nd ODI: 7 नवंबर 2026 (शनिवार) — स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
3rd ODI: 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) — सेडन पार्क, हैमिल्टन
4th ODI: 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) — बे ओवल, माउंट माउंगानुई
5th ODI: 15 नवंबर 2026 (रविवार) — बे ओवल, माउंट माउंगानुई
श्रीलंका बनाम भारत वनडे सीरीज (2026)
1st ODI: 13 दिसंबर 2026 (रविवार) — अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
2nd ODI: 16 दिसंबर 2026 (बुधवार) — एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3rd ODI: 19 दिसंबर 2026 (शनिवार) — नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
जिम्बाब्वे बनाम भारत वनडे सीरीज (2027)
1st ODI: 3 जनवरी 2027 (रविवार) — ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2nd ODI: 6 जनवरी 2027 (बुधवार) — राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
3rd ODI: 9 जनवरी 2027 (शनिवार) — वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
वनडे एशिया कप 2027 (बांग्लादेश)
18 जून से 4 जुलाई, 2027
नोट: यह सभी सीरीज इंडियन क्रिकेट टीम के फ्यूचर टूर प्लान के तहत घोषित किए गए हैं। बीसीसीआई आने वाले समय में सीरीज के मैचों की संख्या बढ़ा या घटा सकती है।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, एक पारी और 103 रनों से दी पहले टेस्ट में मात