Sri Lanka Cricket Team: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा और अब दूसरे टेस्ट मैच में भी उसे बुरी तरह से हार झेलनी पड़ सकती है। चूंकि इस टीम के दो होनहार खिलाड़ी इंजरी के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि अब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने नए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।
कोलंबो टेस्ट के लिए नए खिलाड़ियों का हुआ ऐलान
बता दें कि भारत और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के स्टार दिनेश चांदीमल को चोट लगी थी, जिस वजह से वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं कुसल मेंडिस अभी भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उभर नहीं सके हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट का भी हिस्सा नहीं बनें हैं। यही नहीं बल्कि पथुम निसांका के भी दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद कम ही है। हालांकि श्रीलंकाई बोर्ड ने उनको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की टीम में कामिल मिशारा (Kamil Mishara) और सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) को शामिल किया है, जोकि अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। अब देखना होगा कि उन्हें 11 में चांस मिलेगा या फिर नहीं।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में होगा मैच
बता दें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा। यह मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जोकि कोलंबो में स्थित है। इस दौरान इंडिया एक बार फिर श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं लंका मैच जीत सीरीज को ड्रॉ कराना चाहेगी।
पहले मैच में फ्लॉप रही थी श्रीलंका
बताते चलें कि मेजबान श्रीलंका का पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। उसे 165 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। इंडिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 10 विकेट 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वो सिर्फ 284 रन ही बना सकी।
इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया। मगर चेज में वो फिर पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई और 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असिथा फर्नांडो, पसिंदु सोरियाबंदरा, रमेश मेंडिस, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, कामिल मिशारा और सहान अराचिगे।
यह भी पढ़ें: 23 अगस्त से टीम इंडिया के साथ एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, टी20 के बाद रेड बॉल में मचाएंगे कहर
Written By: Anil Kumar