India vs Sri Lanka, Galle 1st Test: गॉल में जारी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब तक पूरी तरह से इंडियन क्रिकेट टीम के मुट्ठी में रहा है। इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए श्रीलंकाई टीम को पछाड़ दिया है। 

इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ 284 रन पर ऑल आउट कर दिया और 178 रन की लीड बना ली है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।  

इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को किया 284 रन पर ऑल आउट

गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी काफी बेहतरीन रही है और उसका रिजल्ट भी मिल रहा है। इंडियन टीम ने श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 284 रनों पर समेट दिया है और 178 रन की लीड बना ली है। गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सोनल दिनुशा रहे, जिन्होंने 168 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। यह उनका पहला टेस्ट शतक था। 

उनके अलावा विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 115 गेंदों में 80 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके आए। इस दौरान इस टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने महज 21 रन की पारी खेली। सोनल और डिकवेला को छोड़ इस टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं टच कर सका। 

मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने किया कमाल 

गेंदबाजी में भारत की ओर से मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक विकेट चटकाए। मानव सुथार ने 21.4 ओवर के स्पेल में 76 रन देकर 4 सफलता अर्जित की। वहीं जड्डू ने 21 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिया। इन दोनों के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लेकर टीम की पहली पारी में लीड में अहग योगदान दिया। 

जल्दी ऑल आउट कर सकती थी टीम 

मालूम हो कि एक समय पर भारत ने श्रीलंका के 4 विकेट सिर्फ 59 रन पर ही हासिल कर लिए थे और ऐसा लग रहा था कि इंडिया जल्द ही टीम को ऑल आउट भी कर देगी। लेकिन फिर सोनल दिनुशा बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर पर खड़े रहे, जिससे इंडिया का सपना टूट गया और टीम ने 225 रन अधिक जोड़ लिए। 

अब देखना होगा कि आगे चौथे दिन के खेल में इंडिया कितने रन बनाती है और कितने रन का टारगेट श्रीलंका को देती है। चूंकि मैच में अब बस दो दिन का समय बचा हुआ है और हार-जीत का फैसला इसी बीच होना है। बात करें इंडिया की तो उसने पहले पारी में 462 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, Galle टेस्ट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Written By: Anil Kumar