हंगरी में कनिजा ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता में भारत के प्रणेश एम ने ग्रुप ए के खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश.एम ने सेंट्रल यूरोप के सबसे कॉम्पिटिटिव ओपन टूर्नामेंट में से एक में रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। प्रणेश.एम ने 9वें राउंड के बाद टॉप में अपनी जगह पक्की की। हंगरी में इंडियन एम्बेसी ने नए चैंपियन को बधाई देते हुए X पर पोस्ट भी किया है। इस पोर्ट में उन्होंने लिखा है कि, हमें इंडियन टैलेंट को ग्लोबल स्टेज पर चमकते हुए देखकर बहुत गर्व हो रहा है। हंगरी इंडियन चेस के लिए एक खुशहाल जगह बना हुआ है। उनके चेस के सफ़र में उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं!
वादिम पेट्रोव्स्की को दी मात
भारत के 19 वर्षीय युवा ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने हंगरी के नागीकनिज़ा में आयोजित प्रतिष्ठित Kanizsa Open 2026 शतरंज टूर्नामेंट का ग्रुप-ए खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है। इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश.एम ने 9वें और अंतिम दौर के रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। प्रणेश.एम ने शतरंज की बिसात में अपने सफेद मोहरो की ऐसी चाल चली जिसमें जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को चारो खाने चित्त कर दिया। प्रणेश की रेटिंग 2673 रही। अगस्त 2026 की नवीनतम फिडे रैंकिंग में इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश.एम 44वें स्थान पर रहे।
हंगरी में भारतीय दूतावास ने दी बधाई
इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश.एम तमिलनाडु के कराईकुड़ी के रहने वाले् है। प्रणेश.एम ने 9वें राउंड में 7 अंक हासिल किए और तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ शीर्ष स्थान को साझा किया। प्रणेश.एम ने इजरायल और ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर इस जीत पर अपने दावेदारी की। हंगरी में भारतीय दूतावास ने प्रणेश को जीतने पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: चीनी संकट भारत में होगा खत्म...त्योहारी सीजन से पहले भारत पहुंचेगी बड़ी खेप, कीमत पर पड़ेगा असर