Spain Cricket Team: क्रिकेट के मैदान पर आए दिन कीर्तिमान स्थापित और ध्वस्त होते रहते हैं। एक ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया का दशकों पुराना अनोखा रिकॉर्ड भी टूट गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस रिकॉर्ड को दुनिया की किसी बड़ी क्रिकेट टीम ने नहीं बल्कि एक ऐसी टीम ने तोड़ा है, जिसका नाम भी शायद आपने नहीं सुना होगा या फिर नाम पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे कि इस टीम ने आखिर क्रिकेट खेलना कब शुरू कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कौन-सा है वह कीर्तिमान और किसी टीम ने किया है उसको ध्वस्त।
2023 से नहीं हारा एक भी मैच
हम जिस टीम की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि स्पेन क्रिकेट टीम है। दरअसल, इस टीम ने साल 2023 से टी20 इंटरनेशनल में एक भी मैच नहीं गंवाया है। स्पेन ने आइल ऑफ मैन के खिलाफ अपनी पहली यादगार सीरीज जीती थी। फरवरी 2023 में स्पेन दो दिनों के अंदर आइल ऑफ मैन को चार बार हराया। इसके बाद अप्रैल 2024 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में वापसी करते हुए स्पेन ने 14 अप्रैल को जर्सी को दो मैचों में हराया।
क्रोएशिया का दो बार किया सूपड़ा साफ
इसके बाद अगस्त 2024 में स्पेन ने क्रोएशिया को 5-0 से मात दी और फिर साइप्रस, चेक गणराज्य, ग्रीस और फिनलैंड के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। स्पेन ने दिसंबर 2025 में एक बार फिर क्रोएशिया को 5-0 से हराकर लगातार 20 जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। जबकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने फिनलैंड को 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
नहीं थम रहा स्पेन की जीत का सफर
अपनी लगातार 21वीं जीत फिनलैंड के खिलाफ दर्ज करने के बाद अपने 22वें मुकाबले में स्पेन ने आइल ऑफ मैन को हराया और अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखा। अपने स्पेन की अगली दो भिड़ंत क्रमश: 17 और 18 अगस्त को लक्जमबर्ग और बुल्गारिया से होगी। अगर स्पेन का कहर ऐसे ही जारी रहता है तो वह मौजूदा क्वालीफायर में लगातार 25 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि स्पेन नए कीर्तिमान को स्थापित करने में सफल हो पाती है या फिर नहीं।
ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
फिनलैंड के खिलाफ लगातार 21वीं जीत दर्ज करते हुए स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। दरअसल, साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने जनवरी 2003 में इंग्लैंड के साथ अपनी जीत का सफर तय किया और मई 2003 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी लगातार 20वीं जीत दर्ज की। उन्होंने सात मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने पांचवां वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया के जीत के रथ पर ब्रेक लगा दिया।
हालांकि, लगातार मुकाबले जीतने वाली कंगारू टीम इसके बाद वेस्टइंडीज से छठा और सातवां मुकाबला भी हार जाती है, लेकिन उन्होंने सीरीज को 4-3 से पहले ही अपने नाम कर लिया था। वहीं, अब देखना होगा कि स्पेन के रिकॉर्ड को कौन-सी टीम ध्वस्त करती है।
ये भी पढ़ें- बड़े मंच पर पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, पाकिस्तानी कप्तान को निकाला मैदान के बाहर
Written By Aman Sharma