Shubman Gill's friend Retirement from cricket: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडिया अब दूसरा टेस्ट मैच भी जीतने की तैयारी कर रही है। हालांकि उससे पहले ही शुभमन गिल (Shubman Gill) के दोस्त ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Shubman Gill के दोस्त ने किया संन्यास का ऐलान

बता दें कि शुभमन गिल इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं और इंडियन टीम सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में 23 अगस्त से श्रीलंका के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेलते दिखाई देने वाली है। हालांकि उससे पहले ही उनके साथी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल के पूर्व साथी गीतांश खेड़ा ने 14 सालों तक पंजाब क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, MI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया हिंट

35 साल की उम्र में गीतांश खेड़ा ने लिया संन्यास

मालूम हो कि 35 वर्षीय गीतांश खेड़ा में अचानक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने 20 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया के जरिए संन्यास का ऐलान किया। सालों तक पंजाब क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अदा करने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया।

गीतांश खेड़ा ने इस बीच शुभमन गिल, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अभिषेक शर्मा समेत कई स्टार क्रिकेटर्स के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। वो आखिरी बार 12 जनवरी 2024 को पंजाब क्रिकेट टीम की ओर से खेलते दिखाई दिए थे।

कुछ ऐसा है गीतांश खेड़ा का करियर

गीतांश खेड़ा के नाम 56 फर्स्ट क्लास मैचों की 86 पारियों में 2515 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 33.98 के औसत और 59.20 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। उन्होंने 164 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं।

लिस्ट ए की बात करें तो 40 मैचों की 33 पारियों में उन्होंने 1017 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 167 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 44.21 और स्ट्राइक रेट 85.03 का रहा है। टी20 में उन्हें सिर्फ 11 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 7 पारियों में 96 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 37* का रहा।

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं सीधे 5 आईपीएल टीमें बदल रहीं अपना कप्तान, जानें आईपीएल 2027 में कौन करेगा कप्तानी