Shubman Gill, IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा खराब रहा था। दोनों पारियों में वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उनके बल्ले से दोनों पारियों में कुल मिलकार 24 रन ही आ सके थे।
हालांकि उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट में वो कमाल का प्रदर्शन करेंगे और एक बार फिर भारत की जीत में कप्तानी के अलावा बल्ले से भी योगदान देंगे। कोलंबो में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वो एक-दो नहीं बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। तो आइए उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं, जो शुभमन गिल कोलंबो में बना सकते हैं।
कोलंबो में होने जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच
बता दें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इसमें इंडियन टीम जीत के इरादे से एक बार फिर मैदान पर उतरेगी। गॉल में हुए टेस्ट मैच को इंडिया ने 165 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। दूसरा टेस्ट जीत इंडिया सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लेगी। इस दौरान अगर शुभमन गिल का बल्ला चला तो वो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WWE के टॉप 3 ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना आज भी मुश्किल
शुभमन गिल बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
मालूम हो कि शुभमन गिल ने अब तक 42 मैचों की 76 पारियों में 2993 रन बना रखे हैं और महज 7 रन बनाते ही वो टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही अगर उन्होंने 26 रन बना लिए तो वो WTC 2025-27 साइकिल में एक हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके साथ ही अगर वो शतक जड़ देते हैं तो मौजूदा WTC (2025-27) साइकिल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बना लेंगे। इस समय जो रूट और शुभमन गिल दोनों ने मौजूदा साइकिल में 5-5 शतक जड़ रखा है।
कुछ ऐसे हैं गिल के ओवरऑल आंकड़े
बताते चलें कि शुभमन गिल ने अब तक 42 टेस्ट मैचों की 76 पारियों में 43.37 की औसत और 61.73 के स्ट्राइक रेट से 2993 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 269 रन है। उन्होंने 11 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। गिल ने 336 चौके और 47 छक्के भी जड़े हैं।
मौजूदा WTC साइकिल की बात करें तो उन्होंने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 974 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 69.57 के औसत और 64.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। गिल ने 5 शतक और सिर्फ 1 अर्धशतक जड़ा है।
FAQs
शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
2993 रन
यह भी पढ़ें: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, MI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया हिंट