India vs Sri Lanka 2nd Test: रविवार (23 अगस्त) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले टेस्ट में 165 रन की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया है तो उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला है। बता दें कि, सारांश के इंटरनेशनल करियर का यह पहला मैच है, जिसकी शुरुआत वह श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से करने जा रहे हैं।
सारांश-सूरियाबंदारा का डेब्यू
कोलंबो टेस्ट में भारत की ओर से सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है। 33 वर्षींय सारांश दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं तो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उनको कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका के 26 वर्षींय बल्लेबाज पासिंदु सोरियाबंदरा भी आधिकारिक तौर पर डेब्यू के लिए तैयार हैं।
हालांकि, गॉल टेस्ट में सोरियाबंदरा को दिनेश चांदीमल के स्थान पर बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट खिलाया गया था तो कि उनके टेस्ट करियर की पहली पारी थी। बता दें कि, उस पारी में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे।
क्यों नहीं खेल रहे कुलदीप, कप्तान ने बताई वजह
भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका दिया है, जो कि उनके करियर का पहला टेस्ट मैच है। वहीं, टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने कहा,
‘’कुलदीप को दुर्भाग्यवश कुछ संक्रमण हो गया था, इसलिए वह नहीं खेल पाएंगे, और सारांश भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।''
बता दें कि, कुलदीप यादव का प्रदर्शन पहले टेस्ट में कुछ खास रहा भी नहीं था। पहले टेस्ट में वह सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे और पहली पारी में 4 से अधिक की इकॉनमी से रन भी खर्च किए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में सारांश जैन का डेब्यू तय! मैच से मिले ये बड़े संकेत, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
खबर अपडेट की जा रही है….