Shubman Gill: कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले दिन के खेल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है। वो टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए गिल के उन रिकॉर्ड्स पर चर्चा कर लेते हैं, जोकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बनाए हैं।

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने की दमदार शुरुआत

भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच गॉल में हुए टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज काफी निराश करने वाला रहा था। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 24 रन ही बनाए थे। गिल ने फर्स्ट इनिंग में 16 और दूसरे में 8 रन बनाए थे। लेकिन कोलंबो में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की और देखते ही देखते रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान? देखें दोनों के आंकड़े

गिल ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस बीच 6 चौके जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 46.30 का रहा। इस पारी के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिया और साथ ही साथ WTC 2025-27 साइकिल में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया।

वो टेस्ट में भारत के लिए 3 हजार रन पूरे करने वाले भारत के 28वें खिलाड़ी बन गए। वहीं WTC 2025-27 साइकिल में 1 हजार रनों का आंकड़ा टच करने वाले पहले इंडियन बने। अगर वो शतक पूरा कर लेते तो शतकों का भी रिकॉर्ड बना देते।

कुछ ऐसे हैं गिल के आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने अब तक 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 3043 रन बनाए हैं। 269 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 11 शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 43.47 और स्ट्राइक रेट 61.40 का रहा है। ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 7291 रन बना चुके हैं, जिसमें कई बेहतरीन पारियां शामिल हैं।

FAQs

शुभमन गिल की उम्र क्या है ?
26 साल

शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में कब डेब्यू किया था?
साल 2020

यह भी पढ़ें: WWE के टॉप 3 ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना आज भी मुश्किल