Saransh Jain: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला। भारतीय टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सारांश जैन को उनकी डेब्यू की कैप थमाई और सभी खिलाड़ियों ने उनको शुभकामाएं दीं। पहले दिन सारांश को बैटिंग के लिए नंबर-8 पर और वह 4 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे।

आपको बता दें कि, सारांश को टीम इंडिया की कैप हासिल करने के लिए वर्षो की कड़ी मेहनत की और आईपीएल का त्याग तक कर दिया। जहां युवा खिलाड़ियों का सपना आईपीएल खेलने का होगा है, वहीं सारांश को रेड बॉल क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी थी और उन्होंने भारत के लिए डेब्यू करने वह हासिल भी कर ली।

टेस्ट के लिए IPL से बनाई दूरी

सारांश जैन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जल्द ही वह इससे अलग हो गए। केकेआर के पूर्व मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल 2024 के दौरान पीटीआई से कहा था,

‘’पिछले सत्र में उसने (सारांश जैन) मुझसे कहा था कि वह अपने लाल गेंद के खेल पर ध्यान देना चाहता है। वह अपने खेल को लेकर काफी स्पष्ट था। ऐसा नहीं है कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं करना चाहता था या उसमें रुचि नहीं थी, लेकिन वह अपनी रेड बॉल की गेंदबाजी पर काम करना चाहता था।’’

तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता

भारत के लिए 33 वर्ष की उम्र में इंटरनेशन डेब्यू करने वाले सारांश जैन के पास दोनों फॉर्मेट खेलने का अच्छा कौशल है। ऐसा कहना है केकेआर के पूर्व हेड कोच चंद्रकांत पंडित का। उन्होंने कहा, ‘’उनके पास दोनों प्रारूपों में खेलने का बेहतरीन कौशल है। पंडित ने आगे कहा, 

''लेकिन वह नेट गेंदबाज के रूप में दो महीने सफेद गेंद से गेंदबाजी करने में समय नहीं बिताना चाहते थे। मुझे बहुत अच्छा लगा कि उसने लगातार अपने लाल गेंद के खेल पर काम किया। जब वह हमारी राज्य टीम (मध्य प्रदेश) के लिए खेलते हैं, तब वह सफेद गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। इसलिए, यह उनके लिए शायद सिर्फ शुरुआत है। ‘’

बता दें कि, चंद्रकांत पंडित मध्य प्रदेश की कोचिंग भी संभालते हैं और उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कोचिंग भूमिका संभाली थी, तब सारांश टीम के नियमित खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने खेल पर काफी काम किया है।

ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल की फाइट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, इतने मैचों का लग सकता है बैन, खतरे में करियर!

सारांश जैन के शानदार आंकड़े

सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी, लेकिन उनको अपनी राज्य की टीम में नियमित मौके नहीं मिले। उन्होंने अपने 12 साल के प्रथम श्रेणी करियर में सिर्फ 54 मैच खेले हैं, जिसकी 85 पारियों में उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन निकले हैं।

सारांश फर्स्ट क्लास में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। बल्ले के अलावा गेंद से उन्होंने 188 बल्लेबाजों का शिकार किया है। फर्स्ट क्लास के अलावा 47 लिस्ट ए मैच में 38 विकेट लिए हैं तो 553 रन बनाए हैं। वहीं, 20 टी20 मैचों में 18 विकेट और 37 रन भी सारांश जैन बना सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Injury Update: विकेटकीपर बल्लेबाज की चोट पर आया अपडेट, जानें अगले दिन खेलेंगे या नहीं