Rohit Sharma or MS Dhoni, who is the best IPL captain?: रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों को आईपीएल इतिहास का बेस्ट कप्तान माना जाता है और दोनों ने सालों तक अपनी टीम को लीड करते हुए नए-नए रिकॉर्ड बनाए। लेकिन आखिर इन दोनों में से कौन बेस्ट है ये आज भी सवाल बना हुआ है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान?
बतौर कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
कैप्टन कूल एमएस धोनी ने साल 2008 आईपीएल सीजन के साथ ही आईपीएल में कप्तानी शुरू कर दी थी और वो तब से लेकर 2025 आईपीएल सीजन तक कप्तानी करते दिखाई दिए। हालांकि लास्ट के कुछ सालों में वो बतौर कप्तान लगातार कप्तानी करते दिखाई नहीं दिए। ओवरऑल उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की जिसमें टीम को 136 में जीत और 97 में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे। उनकी कप्तानी में CSK ने 5 बार ट्रॉफी जीती और 10 बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
यह भी पढ़ें: WWE के टॉप 3 ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना आज भी मुश्किल
बतौर कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल आंकड़े
हिटमैन रोहित शर्मा पहली बार साल 2013 में कप्तानी करते दिखाई दिए और उन्होंने पहले ही सीजन ट्रॉफी उठाकर कप्तानी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 5 ट्रॉफी उठाई। वो 2013 से लेकर 2023 तक मुंबई के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार ट्रॉफी जीती और सिर्फ 5 ही बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की इस बीच टीम ने 87 में जीत दर्ज की और 67 में उसे हार का सामना करना पड़ा। उनकी कप्तानी में 4 मैच टाई रहे।
रोहित शर्मा और एमएस धोनी में से कौन है बेस्ट?
दोनों के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखने के बाद यह साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि रोहित कप्तानी में धोनी से बेहतर हैं। चूंकि उन्होंने कम सालों में धोनी के बराबर ट्रॉफी जीती और इस दौरान 3 बार हिटमैन ने ही फाइनल में उन्हें मात दी। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड और इम्पैक्ट में धोनी को कोई नहीं पछाड़ सकता। अब यह आपके ऊपर है कि आप धोनी और रोहित में से किसे बेस्ट मानते हैं। क्योंकि दोनों ने आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई और जीत के साथ इतिहास लिखा।
FAQs
आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी किस खिलाड़ी ने जीती है?
रोहित शर्मा और अंबाती रायडू दोनों ने अपने करियर में 6-6 बार ट्रॉफी जीती है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचेंगे Shubman Gill, तोड़ सकते हैं एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड