Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 66 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत 193 रन तक पहुंच पाया। पंत ने 69 गेंदों पर 66 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। इस पारी में पंत का स्ट्राइक रेट 95.65 का था। जहां भारत के अन्य बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे तो दूसरे छोर से पंत उनकी कुटाई करने में व्यस्त थे। वहीं, दूसरी पारी में पंत 66 रन बनाते हुए रनों के मामले में कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं।
पंत का नया कीर्तिमान
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने कप्तान शुभमन गिल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। पंत के डब्ल्यूटीसी इतिहास में ज्यादा 2885 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद शुभमन गिल काबिज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 2867 रन बनाए हैं। लिस्ट में तीसरा नाम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है, जिनके बल्ले से 2716 रन निकले हैं। हालांकि, रोहित शर्मा टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन पंत और शुभमन के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की दिलचस्प दौड़ शुरू हो चुकी है।
पंत के पास 3 हजारी बनने का मौका
ऋषभ पंत गॉल टेस्ट की पहली पारी में अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक खराब शॉट खेलकर वह पवेलियन लौट गए। पंत ने पहली पारी में सिर्फ 39 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। हालांकि, दूसरी पारी में पंत का शॉट सेलेक्शन शानदार थे और यही कारण था कि वह अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। अब दूसरे टेस्ट में पंत के पास 3 हजार का आंकड़ा पार करने का मौका होगा। दरअसल, अभी उनके नाम 2885 रन दर्ज हैं। ऐसे में अगर वह कोलंबो टेस्ट में एक बड़ी पारी खेलने में सफल होते हैं तो भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3 हजार रन पूरे किए होंगे।
पंत ने पूरा किया छक्कों का शतक
गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने शानदार दो छक्के लगाए, जिसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट में सिक्सेस की सेंचुरी पूरी करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत से पहले टेस्ट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज 100 छक्के नहीं लगाया पाया था। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने 91-91 सिक्स लगाए हैं। हालांकि, पंत के पास टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का मौका होगा। पहले स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट में सर्वाधिक 132 सिक्स लगाए हैं। लेकिन पंत आने वाले समय में इनसे आगे निकल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में होगी भारत के ‘डॉन ब्रैडमैन’ की एंट्री! इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस
Written By Aman