Ravindra Jadeja Record In Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ड्राइविंग सीट पर है और उम्मीद है कि वो मैच भी जीत जाएगी। हालांकि ये बाद की बात है, चूंकि अभी भी खेल में करीब 2 दिन का समय बाकि है। लेकिन तीसरे ही दिन रवींद्र जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। तो आइए उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा कर लेते हैं।
Galle टेस्ट में Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास
बता दें कि गॉल टेस्ट के पहले पारी में भारत की ओर से बैटिंग में रवींद्र जडेजा कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अब तक दो विकेट चटका लिए हैं और ऐसा करने के साथ ही उन्होंने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना लिया।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन के बाद अब 350 विकेट भी पुरे कर लिए और वो ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सिर्फ और सिर्फ कपिल देव ही टेस्ट में यह कारनामा कर सके हैं।
कपिल देव का रिकॉर्ड है ऐसा
भारत के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट ऑल राउंडर कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 131 मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही साथ उन्होंने 184 पारियों में 5248 रन बनाए हैं। वो इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उनका इम्पैक्ट इस खेल पर सालों तक रहेगा।
ओवरऑल जडेजा का रिकॉर्ड है ऐसा
बता दें कि जडेजा के नाम 89 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 4095 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 175* के बेस्ट स्कोर के साथ बनाया है। उन्होंने इस बीच 6 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 38.27 और स्ट्राइक रेट 55.42 का रहा है। जड्डू ने 167 पारियों में 348 विकेट भी चटका रखे हैं। उनका पारी का बेस्ट बोलिंग फिगर 42 रन देकर 7 विकेट रहा है। वहीं मैच का बेस्ट फिगर 110 रन देकर 10 विकेट है।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो लेने जा रहे फुटबॉल से संन्यास, शादी के बाद दिग्गज ने दी हैरान करने वाली खबर
Written By: Anil Kumar