टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
खेल

2027 वर्ल्ड कप में 10 टीमों की एंट्री पक्की, वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया क्वालीफाई न कर पाने का खतरा

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल 10 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर के समय खेला जाएगा।

2027 वर्ल्ड कप में 10 टीमों की एंट्री पक्की, वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया क्वालीफाई न कर पाने का खतरा
2027 ODI World Cup

2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक 10 टीमों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 3 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की और इसी के साथ विश्व कप में अपनी भागीदारी भी तय कर ली।

मेजबानों को सीधी एंट्री

इस बार वर्ल्ड कप में पहुंचने का रास्ता पिछली बार से अलग है। मेजबान देशों दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है, जबकि बाकी टीमों में से ICC वनडे रैंकिंग की शीर्ष 8 टीमों को डायरेक्ट क्वालीफिकेशन दिया गया है।

इन 10 टीमों ने किया क्वालीफाई

रैंकिंग के जरिए भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की जगह पहले से तय थी।

इस तरह अब तक विश्व कप में पहुंचने वाली टीमों की सूची इस प्रकार है:

भारत

पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड

न्यूजीलैंड

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका

जिम्बाब्वे

अफगानिस्तान की जीत से वेस्टइंडीज को बड़ा झटका

अफगानिस्तान के लिए आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम थी। तीसरे मुकाबले में जीत के साथ अफगानिस्तान ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया, बल्कि वर्ल्ड कप में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

30 सितंबर की कटऑफ से पहले अफगानिस्तान ने बनाई बढ़त

ICC ने डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 की कटऑफ तय की है। इस तारीख को वनडे रैंकिंग में शीर्ष 8 में रहने वाली टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलना है। अफगानिस्तान की सीरीज जीत के बाद उसकी स्थिति इतनी मजबूत हो गई है कि वेस्टइंडीज के पास कटऑफ से पहले उसे रैंकिंग में पीछे छोड़ने का मौका नहीं बचा।

वेस्टइंडीज पर फिर संकट

इसका सीधा असर वेस्टइंडीज पर पड़ा है। दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी यह टीम अब सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी और उसे 2027 के टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर मुकाबलों का सहारा लेना होगा। 2023 में भी वेस्टइंडीज मुख्य विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। अभी 4 स्थान बाकी, लेकिन सभी टीमों को नहीं मिलेगा सुपर-12 में खेलने का मौका

2027 वर्ल्ड कप में बदला क्वालीफिकेशन फॉर्मेट

2027 वर्ल्ड कप में क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को पहले की तुलना में अलग तरीके से तैयार किया गया है। फिलहाल मुख्य टूर्नामेंट के लिए चार स्थान खाली हैं, लेकिन इन चार में से केवल दो टीमें ही सीधे सुपर-12 चरण तक पहुंच सकेंगी। ICC के नए प्रारूप के अनुसार क्वालीफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट की चैंपियन टीम सीधे वर्ल्ड कप के मुख्य चरण में प्रवेश करेगी।

क्वालीफायर की टॉप-4 टीमों को मिलेगा एक और मौका

इसके बाद क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सुपर सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सुपर सीरीज भी वर्ल्ड कप का हिस्सा होगी और 2027 के टूर्नामेंट की शुरुआत इसी चरण से होगी। सुपर सीरीज में जीत हासिल करने वाली टीम आगे बढ़कर सुपर-12 चरण में जगह बनाएगी। यानी क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए भी मुख्य टूर्नामेंट तक पहुंचने का रास्ता खुला रहेगा।

वेस्टइंडीज के लिए लगातार दूसरी बड़ी निराशा

वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति बेहद निराशाजनक है। कभी वनडे क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने वाली और दो बार विश्व कप जीत चुकी वेस्टइंडीज लगातार दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गई है। 2023 के वर्ल्ड कप में भी टीम डायरेक्ट क्वालीफिकेशन हासिल नहीं कर सकी थी। अब 2027 के विश्व कप के लिए भी उसे क्वालीफायर के कठिन रास्ते से गुजरना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें- आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, शरीर में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो