IPL 2027 Captains List: आईपीएल 2026 सीजन में हमें कुछ टीमों का प्रदर्शन काफी दमदार जबकि कुछ का उम्मीद से काफी ज्यादा खराब देखने को मिला था। इस वजह से कुछ टीमें आगामी आईपीएल सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। तो आइए उन टीमों के बारे में जान लेते हैं, जो आईपीएल 2027 में हमें नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरते दिखाई दे सकती है।

आईपीएल 2027 से पहले इन टीमों का बदलेगा कप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

आईपीएल की 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को लास्ट 2 आईपीएल सीजन से अजिंक्य रहाणे लीड करते दिखाई दे रहे थे और अब उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिस वजह से आगामी आईपीएल सीजन में हमें इस टीम को एक नया कप्तान लीड करते दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या ही इसके कप्तान हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (MI)

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 से लगातार हार्दिक पांड्या लीड करते नजर आ रहे थे। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा खराब रहा है, जिस वजह से फ्रेंचाइजी उनसे कप्तानी छीनने जा रही है और इसका नया कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह में से कोई एक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: World Badminton Championship में 15 साल का इंतजार खत्म, त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने भारत का मेडल किया पक्का

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था और उनकी कप्तानी में टीम लगातार दोनों सीजन फ्लॉप रही है। इस वजह से अब फ्रेंचाइजी उनसे कप्तानी छीन लेगी और अगला कप्तान ऋषभ पंत या केएल राहुल को बनाया जा सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

आईपीएल 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को लीड करने की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभाल रहे थे। लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब होने के कारण उन्होंने टीम को छोड़ दिया है। ऐसे में अब इसे लीड करने की जिम्मेदारी आईपीएल 2027 में मिचेल मार्श संभाल सकते हैं। LSG के पास उनके अलावा निकोलस पूरन और एडेन मार्करम का भी विकल्प मौजूद है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ऑस्ट्रेलियाई स्टार पैट कमिंस इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते दिखाई दे रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया है। लेकिन आईपीएल 2027 में शायद वो हमें खेलते दिखाई नहीं देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वो हमें आगामी आईपीएल सीजन मिस करते दिखाई दे सकते हैं और इस टीम को ईशान किशन लीड करते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: AUS vs BAN Test: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, सालों बाद टीम में लौटा एक खिलाड़ी