National Sports Awards Announced: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। लेकिन एक बार फिर खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान यानी खेल रत्न के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है। खेल मंत्रालय ने 17 खिलाड़ियों की लिस्ट साझा की है, जिन्हें इस साल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया किया जाना है। तो आइए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।
एक बार फिर खेल रत्न के लिए नहीं हुआ किसी खिलाड़ी का चयन
बता दें कि 18 अगस्त 2026 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर विजेताओं को चुना गया।
लेकिन इस बार भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने कुल 17 खिलाड़ियों के अलावा 5 कोचों का भी ऐलान किया है, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इन-इन खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
बता दें कि एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी के साथ बैडमिंटन के ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का चयन किया गया है। वहीं बॉक्सिंग में नरेंद्र बरवाल, शतरंज में विदित गुजराती और दिव्या देशमुख को चुना गया है।
डेफ़ शूटिंग में धनुष श्रीकांत जबकि हॉकी से लालरेमसियामी और राजकुमार पाल का चयन किया गया है। इसके अलावा कबड्डी से सुरजीत और पूजा का चयन हुआ है और पैरा-शूटिंग से रुद्रांश खंडेलवाल को चुना गया है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने एकता भयान को पैरा-एथलेटिक्स, अरविंद सिंह को रोइंग और अखिल श्योराण को निशानेबाजी के लिए चुना है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए इन खिलाड़ियों को हुआ चयन
द्रोणाचार्य पुरस्कार के नियमित श्रेणी से परवीर सिंह को एथलेटिक्स छोटे लाल यादव को बॉक्सिंग और नेहा नंदकुमार चव्हाण को निशानेबाजी में चयन किया गया है। वहीं लाइफटाइम श्रेणी में धर्मेंद्र सिंह यादव को बॉक्सिंग और वीरेंद्र कुमार को कुश्ती के लिए चुना गया है।
इन 17 खिलाड़ियों को किया जाएगा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित
तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स
मुहम्मद अजमल वी – एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी – एथलेटिक्स
ट्रीसा जॉली – बैडमिंटन
गायत्री गोपीचंद – बैडमिंटन
नरेंद्र बरवाल – बॉक्सिंग
विदित गुजराती – शतरंज
दिव्या देशमुख – शतरंज
धनुष श्रीकांत – डेफ़ शूटिंग (बधिर निशानेबाजी)
लालरेमसियामी – हॉकी
राजकुमार पाल – हॉकी
सुरजीत – कबड्डी
पूजा – कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल – पैरा-शूटिंग
एकता भयान – पैरा-एथलेटिक्स
अरविंद सिंह – रोइंग
अखिल श्योराण – निशानेबाजी
यह भी पढ़ें: Galle टेस्ट जीतते अंक तालिका में यहां पहुंच जाएगी टीम इंडिया, देखें अपडेटेड WTC Points Table
Written By: Anil Kumar